अध्यात्म

Vishwakarma Jayanti 2023: विश्वकर्मा जयंती के दिन इस शुभ मुहूर्त में करें पूजा, बिजनेस में मिलेगी सफलता

Vishwakarma Jayanti 2023 Date: हिंदू धर्म में अनेक देवी- देवता की पूजा की जाती है। इन्ही में से एक है विश्वकर्मा देव। विश्वकर्मा जयंती के दिन विश्वकर्मा देव की पूजा का विधान है। यह पूजा अधिकतर बिजनेस करने वाले या कारखाना चलाने वाले लोग करते हैं। विश्वकर्मा जयंती कब है। विश्वकर्मा जयंती का शुभ मुहूर्त क्या है। यहां जानें सारी जानकारी।

Image

vishwakarma jayanti 2023

Vishwakarma Jayanti 2023 Date: विश्वकर्मा जयंती का पर्व हर साल 17 सितंबर को मनाया जाता है। इस त्योहार को विश्वकर्मा पूजा के नाम से भी जाना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इसी दिन सृष्टि के रचयिता ब्रह्मा जी के सातवें पुत्र भगवान विश्वकर्मा का जन्म हुआ था। भगवान विश्वकर्मा को सृजन का देवता माना जाता है। संपूर्ण सृष्टि में जीवन को कायम रखने वाली हर चीज़ भगवान विश्वकर्मा की ही देन है। इसका मतलब यह है कि भगवान विश्वकर्मा दुनिया के पहले शिल्पकार, वास्तुकार और इंजीनियर थे। कहा जाता है कि जब ब्रह्माजी ने संसार की रचना की, तो उसके सौंदर्यीकरण का कार्य विश्वकर्माजी को सौंपा गया। इसी श्रद्धा भाव से सभी कार्यों के रचयिता भगवान विश्वकर्मा की पूजा विश्वकर्मा जयंती के दिन की जाती है। आइए जानते हैं विश्वकर्मा जयंती के शुभ मुहूर्त के बारे में।

विश्वकर्मा पूजा शुभ मुहूर्त ( Vishwakarma Jayanti 2023 Shubh Muhurat)

विश्वकर्मा पूजा 2023- 17 सितंबर 2023

विश्वकर्मा जयंती के दिन कन्या संक्रांति का समय 1 बजकर 43 मिनट

इस दिन विश्वकर्मा पूजा के लिए शुभ समय 17 सितंबर की सुबह 10:15 से 12:26 बजे तक रहेगा। इस समय में पूजा करने से शुभ फल की प्राप्ति होगी।

विश्वकर्मा पूजा महत्व (Vishwakarma Puja Importance)

विश्‍वकर्मा पूजा के दिन भगवान विश्‍वकर्मा की पूजा करने से भक्‍तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। व्यापार में भी उन्नति होती है। उनकी पूजा से व्यक्ति को नई ऊर्जा मिलती है और व्यापार, निर्माण और अन्य कार्यों में आने वाली सभी समस्याएं और बाधाएं दूर हो जाती हैं।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article