प्रेमानंद महाराज ने रावण की कहानी से क्या समझाया, विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने भी लिया 'दिव्य ज्ञान'

Virat Kohli And Anushka Sharma Vrindavan Visit: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा एक बार फिर संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन के लिए पहुंचे। जहां प्रेमानंद महाराज ने उन्हें रावण की कहानी से बताया कि जीवन में क्या नहीं करना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने सेलिब्रिटी कपल को जीवन का असली उद्देश्य समझाया। उन्होंने बताया कि सांसारिक सुख अस्थायी हैं, जबकि भगवान की शरण में जाने से जीवन पूर्ण होता है। कार्य को भगवान की सेवा समझकर नाम जप करते हुए विनम्रतापूर्वक गुरु परंपरा और भगवान की प्राप्ति को लक्ष्य बनाना ही मनुष्य जीवन की सच्ची सफलता है।

Virat Kohli And Anushka Sharma Vrindavan Visit: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली और उनकी पत्नी, एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा हाल ही में वृंदावन पहुंचे, जहां उन्होंने पूज्य संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन किए। इस दौरान प्रेमानंद महाराज ने उन्हें जीवन, भक्ति और लक्ष्य को लेकर जो बातें कहीं, वे सिर्फ विराट-अनुष्का के लिए नहीं, बल्कि हर व्यक्ति के लिए गहरी सीख देने वाली थीं।

प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने पहुंचे विराट-अनुष्का

प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने पहुंचे विराट-अनुष्का

प्रेमानंद महाराज ने कहा कि इंसान को अपने कार्य क्षेत्र को भगवान की सेवा समझना चाहिए। जो भी काम हम कर रहे हैं, उसे ईश्वर को समर्पित भाव से करना चाहिए। जीवन में गंभीरता, विनम्रता और नियमित नाम जप बेहद जरूरी है, क्योंकि यही जीवन को उन्नतिशील बनाता है।

End of Feed