Vastu Tips for money: धन जीवन के लिए बहुत आवश्यक है। गृहस्थ जीवन में अर्थ का बहुत महत्व है। धन प्राप्ति का सम्बंध प्रारब्ध व कर्म से है।कुंडली के दशम व एकादश भाव से है। नवम का मजबूत हो ना यह बताता है कि धन आसानी से या बहुत परिश्रम से आएगा। द्वादश भाव व्यय का है। हम कितना बचा लेते हैं, यह भी भाग्य है। यदि घर में रोग या कोई आपदा नहीं है तो धन व्यय नहीं होगा।आप जहां रहते हैं वहां का वास्तु भी आपको प्रभावित करता है। हम कुछ वास्तु उपायों से आय प्राप्ति के स्रोत में वृद्धि कर सकते हैं। व्यय कम कर सकते हैं। धन का निवेश कर सकते हैं।
Vastu tips for money how to earn money totke upay
आइए जानते हैं कुछ वास्तु टिप्स
- सर्वप्रथम घर में तिजोरी रखिये। घर के उत्तरी हिस्से में जो कि कुबेर का स्थान है, वहां तिजोरी बनवाइये उसमें चांदी के सिक्के, अन्य ज्वेलरी तथा रुपए रखिये। तिजोरी में वीसा यंत्र व श्री यंत्र भी रख सकते हैं।
- घर में दक्षिणवर्ती शंख पूजा घर में रखें।
- श्री यंत्र से धन का आगमन होता है। श्री यंत्र से धन का व्यय कभी रोग व अन्य दैविक आपदाओं पर नहीं होता है। यही श्री यंत्र की मुख्य विशेषता है। यदि हम जो धन प्राप्त कर रहे हैं वह रोग पर न व्यय हो बल्कि उसका हम उवभोग व कुछ अंश दान कर सकें तो धन की वही सदगति है। श्री यंत्र को सिद्ध करें। उसकी नियमित पूजा करें।
- घर में खूब सफाई हो। गंदगी से धन नहीं आता।
- कुबेर यंत्र को स्थापित करें। पूजागृह में रखें।
- घर के उत्तर पूर्व दिशा में जल की व्यवस्था करें। वहां जल के लिए कोई टैंक रखें या छोटे पात्र में जल रखकर उसमें थोड़ा नमक डाल दें तो और बेहतर है।
- घर के किचेन में ही कोई एक सदस्य लकड़ी के आसन पर बैठकर भोजन करे तो कभी धन का व्यय रोग पर नहीं होगा।
- किचेन आग्नेय व नार्थ ईस्ट खुला हो।
- घर में तुलसी का पेड़ अवश्य हो।
- पश्चिम व साउथ का वेट ज्यादा हो तो धन का संतुलन बेहतर होगा।
- घर से निकलते समय बायीं तरफ शमी व दाहिने तरफ अपराजिता का पेड़ हो।
- घर में दीप व सुगन्धित धूप बत्ती जलती रहे।
