Vastu Tips: वास्तु के अनुसार घर पर लगाएं इन रंगों के पर्दे, बनी रहेगी सुख-शांति

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 16, 2022, 11:53 AM IST

Vastu shastra: सभी घरों में पर्दे लगे होते हैं। लेकिन अगर आप वास्तु शास्त्र के नियमों के अनुसार पर्दे लगाएंगे तो इससे घर पर सकारात्मकता का वास होगा और तमाम परेशानियां दूर होंगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • वास्तु नियम के अनुसार घर पर लगाएं पर्दे
  • हरे रंग का पर्दा लगाने से घर आती है खुशहाली
  • लाल रंग के पर्दे से दूर होगी हर परेशानी

Vastu Tips for curtain colour: हर इंसान अपने घर को खूबसूरत बनाने और इसकी शोभा बढ़ाने के लिए घर को सजाता-संवारता है। लोग कई छोटी बड़ी चीजों से घर को सजाते हैं जिससे कि घर की रौनक में चार-चांद लग सके। इसी में एक है पर्दे। पर्दे घर की खूबसूरती में चार-चांद तो लगाते ही है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर आप वास्तु के अनुसार घर पर पर्दे लगाएंगे तो इससे आपके घर पर सुख-शांति का वास होगा और कई परेशानियां भी दूर होंगी। घर पर लोग बिना सोचे समझे किसी भी दिशा और किसी भी रंग के पर्दे लगा देते हैं। लेकिन वास्तु शास्त्र में इसे गलत बताया गया है। ऐसा करने से आप खुद का ही नुकसान कर सकते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर पर दिशाओं के अनुसार अलग-अलग रंगों के पर्दे लगाने चाहिए। जानते हैं घर के लिए किन रंगों के पर्दे लगाएं, जिससे घर में सुख-शांति बनी रहे और समृद्धि का वास हो।

विवाद दूर करने के लिए लाल रंग का पर्दा लगाएं

वास्तु शास्त्र के अनुसार घरों में लगाए जाने वाले पर्दे और उनका रंग घर पर में होने वाली कई समस्याओं का समाधान कर सकते हैं। इसलिए पर्दों के चुनाव करते समय रंगों का ध्यान रखना चाहिए। यदि आपके घर के सदस्यों के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा है और हमेशा कलह-क्लेश के माहौल होते हैं तो ऐसी स्थिति में घर के दक्षिण दिशा में लाल रंग का पर्दा लगाना चाहिए। ऐसा माना गया है कि लाल रंग के पर्दे लगाने से घर के आपसी मतभेद दूर होते हैं और परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम, विश्वास और भाईचारा बढ़ता है।

End of Feed