Unlucky Zodiac Signs: आज पूरा दिन श्रवण नक्षत्र और ध्रुव योग रहेगा। चंद्रमा मकर राशि में है, शनि की राशि होने से मन पर दबाव रहेगा। सुबह 11:27 पर शुक्र तुला से वृश्चिक में चले जाएंगे, जहाँ पहले से सूर्य और मंगल मौजूद हैं। तीन ग्रहों की तेज युति से रिश्ते, पैसा और सेहत में दिक्कत आ सकती है। गुरु का कर्क में वक्री होना भी फैसले में भ्रम पैदा करेगा। दिन सामान्य से कठिन है।
मेष राशि
आज आपके दशम भाव में चंद्रमा है और चौथे भाव पर सूर्य-मंगल-शुक्र की तीव्र युति का दबाव पड़ेगा। ऑफिस में बॉस या उच्चाधिकारी से तीखी बहस हो सकती है। मां की तबीयत अचानक बिगड़ सकती है। घर में कोई इलेक्ट्रॉनिक सामान या वाहन खराब होने का योग है। यात्रा में छोटी-मोटी दुर्घटना का भी डर है। क्रोध पर कंट्रोल रखें वरना बात बहुत बिगड़ सकती है।
उपाय: सुबह हनुमान चालीसा का पूरा पाठ करें, लाल चंदन का तिलक लगाएं, खुद गाड़ी न चलाएं। लाल फूल हनुमानजी को चढ़ाएं।
कर्क राशि
चंद्रमा आपके सातवें भाव में है और शुक्र का गोचर भी इसी क्षेत्र को प्रभावित कर रहा है। जीवनसाथी से बेवजह झगड़ा, व्यापारिक पार्टनर से धोखा या पुराना कोर्ट-कचहरी का मामला फिर से उलझ सकता है। मन बहुत चिड़चिड़ा रहेगा, कोई भी फैसला जल्दबाजी में न लें।
उपाय: चांदी का छोटा चौकोर टुकड़ा जेब में रखें और 'ॐ सोम सोमाय नमः' कम से कम 108 बार जपें।
तुला राशि
आपकी राशि स्वामी शुक्र आज नीच राशि वृश्चिक में जा रहे हैं और वहां पहले से सूर्य-मंगल मौजूद हैं। इससे रिश्तों में कड़वाहट बढ़ेगी, पैसे का नुकसान या फंसने का योग है। त्वचा में खुजली या कोई गुप्त रोग परेशान कर सकता है। गुस्सा बहुत आएगा जिससे बात हाथ से निकल सकती है।
उपाय: माता लक्ष्मी को सफेद फूल और इत्र चढ़ाएं।
वृश्चिक राशि
आपकी अपनी राशि में सूर्य + मंगल पहले से हैं, आज शुक्र भी आ जाएंगे। तीन ग्रहों की अति तेज युति से क्रोध आसमान छुएगा और पति-पत्नी में बहुत बड़ा झगड़ा हो सकता है। सिर या आंख में चोट लगने का खतरा है, कोई सरकारी काम अटक जाएगा। दिन भर बेचैनी रहेगी।
उपाय: सुबह हनुमानजी को सिंदूर और लाल फूल चढ़ाएं।
मीन राशि
चंद्रमा लाभ भाव में है लेकिन शनि की दृष्टि और शुक्र का नीच गोचर धन को प्रभावित करेगा। अचानक कोई बड़ा खर्चा आ सकता है, पुराना दोस्त या रिश्तेदार धोखा दे सकता है, रात में नींद नहीं आएगी। पैरों में दर्द या कमर दर्द परेशान कर सकता है।
उपाय: पीली चीज (हल्दी की गांठ, बेसन लड्डू या केसर) दान करें।
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
