श्रावण मास में शिवमय हुई महाकाल नगरी, 11 दिन में उमड़े 40 लाख से ज्यादा श्रद्धालु

श्रावण मास में उज्जैन का महाकालेश्वर मंदिर श्रद्धालुओं से भरा हुआ है। 30 जुलाई से 10 अगस्त के बीच करीब 40 लाख से ज्यादा भक्त मंदिर दर्शन करने पहुंचे। 3 अगस्त को सबसे अधिक 6 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे।

Mahakaleshwar Mandir, Ujjain: श्रावण मास के पावन अवसर पर बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन इन दिनों पूरी तरह शिवमय नजर आ रही है। श्री महाकालेश्वर मंदिर में सुबह होने वाली भस्म आरती से लेकर रात की शयन आरती तक भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। देश के अलग-अलग हिस्सों से श्रद्धालु कालो के काल बाबा महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन पहुंच रहे हैं। मंदिर समिति की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, 30 जुलाई से 10 अगस्त 2026 के बीच महज 11 दिनों में करीब 40 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर बाबा के दर्शन किए।

Mahakal Temple Ujjain

3 अगस्त को टूटा भीड़ का रिकॉर्ड

श्रद्धालुओं की संख्या के लिहाज से 3 अगस्त सोमवार सबसे ज्यादा भीड़ वाला दिन रहा। इसी दिन सावन मास का पहला सोमवार था, 3 अगस्त के दिन करीब करीब 6,13,849 श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के दर्शन किए। भक्तों की भारी संख्या के चलते दर्शन के लिए लगी कतारें करीब 4 किलोमीटर तक पहुंच गई थी।

End of Feed