Tulsi Pujan Diwas 2025, Tulsi Mata ki Aarti Lyrics: तुलसी माता की आरती, तुलसी महारानी नमो-नमो... लिरिक्स

Tulsi Mata ki Aarti Lyrics in Hindi, Tulsi Pujan Diwas 2025 par Tulsi Maharani Namo Namo, Hari ki Pat rai Aarti text format likhit mein: आज तुलसी पूजन दिवस के शुभ दिन पर भक्त तुलसी माता की पूजा करते हैं, पाठ करते हैं और आरती भी की जाती है। यहां से आप तुलसी माता की आरती के लिरिक्स देख सकते हैं।

Tulsi Mata ki Aarti Lyrics in Hindi: हमारे शास्त्रों में कहा गया है कि जहाँ तुलसी होती है, वहां सकारात्मक ऊर्जा रहती है। तुलसी का पूजन हमें यह सिखाता है कि ईश्वर केवल मंदिरों में ही नहीं, बल्कि प्रकृति के हर कण में विद्यमान हैं। जब हम तुलसी को जल चढ़ाते हैं, दीपक जलाते हैं, तो वास्तव में हम अपने मन को भी शुद्ध करने का प्रयास करते हैं। आज क्रिसमस के साथ-साथ तुलसी पूजन दिवस भी है। आज तुलसी माता की पूजा जरूर करनी चाहिए और साथ ही उनकी आरती भी करनी चाहिए। इसके लिए आप यहां से तुलसी आरती के लिरिक्स देखें।

तुलसी माता की आरती (pc: canva)

Tulsi Mata Ki Aarti Lyrics (तुलसी माता की आरती)-

तुलसी महारानी नमो-नमो,

हरि की पटरानी नमो-नमो ।

धन तुलसी पूरण तप कीनो,

शालिग्राम बनी पटरानी ।

जाके पत्र मंजरी कोमल,

श्रीपति कमल चरण लपटानी ॥

तुलसी महारानी नमो-नमो,

हरि की पटरानी नमो-नमो ।

धूप-दीप-नवैद्य आरती,

पुष्पन की वर्षा बरसानी ।

छप्पन भोग छत्तीसों व्यंजन,

बिन तुलसी हरि एक ना मानी ॥

तुलसी महारानी नमो-नमो,

हरि की पटरानी नमो-नमो ।

सभी सखी मैया तेरो यश गावें,

भक्तिदान दीजै महारानी ।

नमो-नमो तुलसी महारानी,

तुलसी महारानी नमो-नमो ॥

तुलसी महारानी नमो-नमो,

हरि की पटरानी नमो-नमो ।

Jai Tulsi Mata Aarti (जय तुलसी माता आरती)-

End of Feed