अध्यात्म

मंगल का गोचर इन राशि वालों को देगा भयंकर कष्ट, बड़ी दुर्घटना के मिल रहे संकेत, ऐसे करें बचाव

Mangal Gochar 2024 Effects: मंगल ने अपनी स्वराशि मेष में प्रवेश कर लिया है। ऐसे में इस गोचर का किन राशियों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ने वाला है इस बारे में हम आपको बताएंगे।

Image

Mangal Gochar 2024 Effects

Mangal Gochar 2024 Effects: ज्योतिष अनुसार मंगल का मेष राशि में गोचर कुछ राशियों के लिए शुभ तो कुछ के लिए परेशानियों से भरा साबित हो सकता है। 4 ऐसी राशियां हैं जिन्हें मंगल के गोचर से शारीरिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इन राशि वालों की सेहत बिगड़ने वाली है। ऐसे में बेहद सतर्क रहने की जरूरत होगी। इतना ही नहीं वाहन चलाते समय भी आपको सावधानी रखनी होगी।

मंगल का गोचर इन राशि वालों के लिए अशुभ

वृषभ राशि- वृषभ राशि वालों को अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देना होगा। इस दौरान खान-पान में विशेष सावधानी बरतनी होगी। मंगल आपको आंखों से जुड़ी समस्या भी दे सकता है जिस वजह से अस्पताल के चक्कर तक लगाने पड़ सकते हैं।

कन्‍या राशि- कन्‍या राशि वालों के लिए भी मंगल का गोचर अशुभ साबित होगा। आपको आंखों में जलन महसूस होने की शिकायत हो सकती है। सिर दर्द भी काफी परेशान करेगा। इसके अलावा सड़क दुर्घटना के भी संकेत मिल रहे हैं। ऐसे में वाहन सावधानी से चलाने की सलाह है।

तुला राशि- मंगल के गोचर से तुला राशि वालों को सिरदर्द और माइग्रेन होने की आशंका है। अचानक से तबीयत बिगड़ सकती है। इस गोचर के दौरान सेहत को लेकर अस्पताल के चक्कर लगने के संकेत मिल रहे हैं।

मकर राशि- मकर राशि वालों को इस दौरान अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखना होगा। इसके अलावा आपके परिवार के किसी सदस्य की भी सेहत खराब हो सकती है। जिन्हें लेकर आपको अस्पताल जाना पड़ सकता है।

मंगल के बुरे प्रभाव से बचने के उपाय

मंगलवार के दिन मसूर की दाल, लाल रंग के कपड़े और खाने-पीने की अन्य वस्तुओं का दान करें। इसके अलावा इस दिन हनुमान मंदिर में जाकर हनुमान चालीसा का पाठ करें। इससे मंगल के बुरे प्रभाव से बच सकेंगे।

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article