Today Unlucky Zodiac Signs: 27 नवंबर का यह दिन कुछ राशि वालों के लिए ज्योतिष की नजर से बहुत भारी और संभलकर चलने वाला है। दोपहर 2 बजकर 7 मिनट के बाद चंद्रमा राहु के साथ कुंभ राशि में आएंगे, जिससे चंद्र-राहु का ग्रहण योग बनेगा। व्याघात योग और धनिष्ठा नक्षत्र भी तनाव बढ़ा रहे हैं। कुछ राशियों के लिए यह दिन मानसिक परेशानी, झगड़ा, पैसों की हानि और सेहत की तकलीफ लेकर आएगा। आइए जानते हैं कि किन राशियों के लिए दिन सबसे ज्यादा खराब रहेगा और दिन को शुभ बनाने के लिए क्या उपाय करें।
सिंह राशि
आपकी राशि में केतु पहले से बैठे हैं और दोपहर बाद चंद्रमा-राहु सातवें घर में आएंगे। इसके चलते जीवनसाथी या बिजनेस पार्टनर से बड़ी अनबन हो सकती है। कोई विश्वासघात या धोखा मिलने का डर रहेगा। बाहर का खाना खाने से पेट भी खराब हो सकता है।
उपाय: गणेशजी को 21 दूर्वा चढ़ाकर ‘ॐ गं गणपतये नमः’ 108 बार जपें।
वृश्चिक राशि
आपकी राशि में सूर्य, मंगल और शुक्र तीनों एक साथ बैठे हैं। इस कारण गुस्सा बहुत आएगा, छोटी बात पर झगड़ा हो सकता है। गाड़ी चलाते समय या तेज धार वाला सामान इस्तेमाल करते समय चोट लगने का खतरा है। सरकारी काम या कोर्ट-कचहरी में परेशानी बढ़ सकती है।
उपाय: हनुमानजी को सिंदूर और एक लाल फूल चढ़ाएं।
मकर राशि
सुबह से ही मन उदास और भारी रहेगा, पुरानी बीमारी या हड्डी-जोड़ों में दर्द फिर से परेशान करेगा। घर में किसी छोटी बात पर तीखी बहस हो सकती है। दोपहर 2:07 के बाद चंद्रमा आपकी राशि से निकलकर दूसरे घर में राहु के साथ आएंगे, जिससे अचानक धन हानि, किसी अपने से धोखा या बात बिगड़ने का डर रहेगा। पूरा दिन बेचैनी और गुस्सा ज्यादा रहेगा।
उपाय: सुबह शिवलिंग पर कच्चा दूध और जल मिलाकर चढ़ाएं और एक माला ‘ॐ नमः शिवाय’ जपें।
कुंभ राशि
दोपहर 2:07 के बाद चंद्रमा आपकी राशि में राहु के साथ आएंगे, यानी चंद्र-राहु का ग्रहण योग बन जाएगा। मन में बेवजह डर, घबराहट, नींद नहीं आएगी, गलत फैसला लेने की संभावना बहुत ज्यादा रहेगी। गाड़ी चलाते समय या कोई जोखिम वाला काम करते समय दुर्घटना का खतरा है। दिन भर कुछ न कुछ गड़बड़ होती महसूस होगी।
उपाय: शाम को चांदी के छोटे गिलास में दूध और चावल डालकर बहते पानी में बहा दें।
मीन राशि
आपकी राशि में पहले से शनि बैठे हैं, ऊपर से व्याघात योग और धनिष्ठा नक्षत्र भी साथ दे रहे हैं। पैरों में दर्द, नस खिंचाव, कमर दर्द या पुराना रोग परेशान करेगा। मन उदास रहेगा, काम में बार-बार रुकावट आएगी और मेहनत के बावजूद सफलता नहीं मिलेगी। किसी अपने से भी मनमुटाव हो सकता है।
उपाय: शाम को हनुमान मंदिर में सरसों का तेल का दीपक जलाएं।
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
