Aaj Ka Rashial, 4 November 2023: आज मेष राशि वालों के कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। लेकिन लव लाइफ के लिए दिन खास रहेगा। वृषभ राशि वाले खर्चों पर कंट्रोल रखें नहीं तो परेशान होना पड़ सकता है। मिथुन राशि वालों को नौकरी में नए अवसर प्राप्त होंगे। कर्क राशि वालों को धैर्य से काम लेना होगा अभी समय आपके अनुकूल नहीं है। अब जानिए सभी 12 राशियों का आज का विस्तृत राशिफल यहां।
Aaj Ka Rashifal 4 november 2023
मेष: आज व्यवसाय सम्बन्धित कुछ विशेष कार्य के मार्ग में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। जॉब प्रोमोशन में भी कुछ रुकावटें हैं। युवा लव लाइफ में खुश व प्रफुल्लित रहेंगे। आज सांयकाल रोमांटिक लांग ड्राइव में रहेंगे। हेल्थ बेहतर रहेगी।
वृष: बहुत ज्यादा भाग दौड़ का त्याग करें। छात्र करियर में अपने ही वर्क पर ध्यान केंद्रित करें। क्रोध पर संयम रखें। बिजनेस में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। धन के ज्यादा व्यय को लेकर चिंतित रहेंगे। हेल्थ के प्रति सावधान रहें।
मिथुन: आज का दिन जॉब में कई नवीन अवसरों को देने वाला है। उस सुंदर अवसर को हाथ से जाने मत दें। धार्मिक यात्रा प्रभाव का अच्छा रहेगा। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। किसी उच्चाधिकारी के बिहैव को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी । स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
कर्क: व्यवसाय में लगातार प्रयास करने के बावजूद भी सफलता नहीं मिल रही है। जॉब में आप अपने कार्य पर फोकस करें तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में नया मोड़ आ सकता है। आप घर में गार्जियन से अपने विवाह की बात करें। हेल्थ अच्छी रहेगी।
सिंह: छात्रों को विदेश अध्ययन में कामयाबी मिलेगी। बिजनेस में सफलता के लिए कार्य व आत्मबल को मजबूत करें। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए तथा विवाह तक बात बढ़ाने के लिए मन्दिर में भगवान शिव का दर्शन करें व पिता का आशीर्वाद मांगे। हेल्थ के लिए खान पान में परहेज लाएं। आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें व सकारात्मक कार्य करें।
कन्या: आपको बिजनेस को लेकर परेशान होने की बात नहीं है। व्यावसायिक योजनाओं को टालें मत। टाइम मैनेजमेंट के साथ समय पर सही कार्य करें। मेहनत ही आपको सफल करेगा। धार्मिक अनुष्ठान का संकल्प पूर्ण हो जाएगा। छात्र सफल रहेंगे। उनका करियर अति उत्तम रहेगा।
तुला: न्यू बिजनेस डील से लाभान्वित होंगे। आपकी कार्यशैली सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। लव लाइफ बेहतर गुजरेगी। किसी मित्र का साथ आपके मन को अवसाद व तनाव से मुक्त रखेगी। ज्यादा मानसिक सोच हानिप्रद हो सकती है। बिजनेस मध्यम रहेगा
वृश्चिक: व्यवसाय को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। कोई नवीन प्रोजेक्ट आपका वेट कर रहा है। स्टूडेंट्स का मन आत्मबल की ऊर्जा से भरा रहेगा। संतान को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। मित्रों का सहयोग लाभप्रद रहेगा।
धनु: रुके हुए धन के आगमन से मन प्रसन्न रहेगा। स्टूडेंट्स अपने स्टडी को और बेहतर करें। जॉब में किसी विशेष वर्क को लेकर प्रयासरत रहेंगे। लव लाइफ को लेकर उत्साह व आनन्द में रहेंगे। लव पार्टनर को खूबसूरत पेंटिंग गिफ्ट करें। बिजनेस में लाभ है।
मकर: आईटी व मीडिया जाँब से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आपकी पोजिशन पहले से बेहतर होगी।छात्र पढ़ाई में एकाग्रता व मेहनत बढ़ा दें। आप ऊर्जावान व्यक्तित्व के धनी व्यक्ति हैं। बिजनेस में अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं।लव लाइफ सफल रहेगी।
कुम्भ: आप बिजनेस में आय प्राप्ति के न्यू स्रोत को लेकर आशान्वित रह सकते हैं। व्यवसाय में सही समय पर उचित निर्णय लेना सीखें।स्टडी में टाइम मैनेजमेंट का ख्याल न रखना प्रॉब्लम दे सकता है। घरेलू विवाद हो सकता है। आज एक अच्छी बात ये रहेगी कि अचानक किसी बड़े संत के गृह आगमन का संयोग बना सकता है।
मीन: छात्र करियर को लेकर खुश रहेंगे। बिजनेस में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके मित्रों का बहुत योगदान रहेगा। जॉब में कोई नवीन प्रोजेक्ट मिल सकता है। लव लाइफ में विवाद संभावित है। सत्य की राह पर चलें। हेल्थ बेहतर रहेगा।
