Happy Birthday Suryakumar Yadav (सूर्यकुमार यादव का जन्मदिन): भगवान राम की तरह ही सूर्यकुमार यादव का जन्म भी पुनर्वसु नक्षत्र में हुआ है। इस नक्षत्र के जातक अध्यात्म और ईश्वर को मानने वाले होते हैं। इन पर भगवान राम और देवगुरु बृहस्पति की विशेष कृपा रहती है। जिस वजह से ये जीवन में जो भी काम करते हैं उसमें सफलता पाते हैं। इनके अंदर प्रेम की भावना काफी ज्यादा होती है। दूसरों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। चलिए जानते हैं और क्या खूबियां होती हैं पुनर्वसु नक्षत्र में जन्मे लोगों में।
Happy Birthday Suryakumar Yadav
पुनर्वसु नक्षत्र का स्वामी गुरु बृहस्पति होता है। ज्योतिष में इस नक्षत्र को बेहद शुभ माना जाता है। ये 27 नक्षत्रों में 7वें नंबर का नक्षत्र होता है। इस नक्षत्र में जिसका जन्म होता है ऐसे लोग भगवान काम की तरह ही दूसरों की भलाई के लिए तैयार रहते हैं। उन्होंने जीवन की शुरुआत में इतनी परेशानियां देखी होती हैं कि ये कम उम्र में ही परिपक्व हो जाते हैं। इनके लिए न्याय और सत्य पहले स्थान पर होता है। इन लोगों का स्वभाव काफी मिलनसार होता है।
पुनर्वसु नक्षत्र में जन्मे व्यक्तियों पर ईश्वर की असीम कृपा होती है। इस नक्षत्र के लोगों के सामने कई कठिनाइयां आती हैं लेकिन ये सभी से लड़कर आगे निकल जाता है। इसलिए ये महायोद्धा कहलाते हैं। ये लोग सदाचारी होने के साथ ही संतोषी भी होते हैं। ये परंपराओं के मानने वाले होते हैं। उन्हें समाज में काफी मान-सम्मान मिलता है। इतना ही नहीं ये काफी होशियार भी होते हैं और उनकी शिक्षा भी उच्च स्तर की होती है। ये बुरे विचार और बुरे लोगों से भी दूर रहते हैं।
