Surya Grahan 2026 In India Date And Time Today: सूर्य ग्रहण एक खगोलीय घटना है, जिसका विज्ञान के साथ-साथ ज्योतिष शास्त्र में भी खास महत्व है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में सूर्य ग्रह को आत्मा, जीवन शक्ति, ऊर्जा, अधिकार और प्रसिद्धि का कारक माना गया है, जिसका वक्त-वक्त पर शुभ-अशुभ प्रभाव 12 राशियों के जीवन पर पड़ता है। जब सूर्य का प्रकाश चंद्रमा (चांद) के सूर्य और पृथ्वी के बीच में आने से बाधित होता है तो सूर्य ग्रहण लगता है। आमतौर पर सूर्य ग्रहण को अशुभ माना जाता है, लेकिन ये सच नहीं है। कुछ स्थिति में राशियों को सूर्य ग्रहण से लाभ भी होता है। चलिए अब जानें आज 12 अगस्त 2026 को कब से कब तक सूर्य ग्रहण रहेगा और इसका असर किन-किन क्षेत्रों में होने वाला नहीं है।
आज सूर्य ग्रहण का सूतक कब से लगेगा
सूर्य ग्रहण आज कितने बजे लगेगा
द्रिक पंचांग की गणना के अनुसार, आज 12 अगस्त 2026 को सावन (श्रावण) अमावस्या के पावन दिन रात 9 बजकर 4 मिनट पर सूर्य ग्रहण (solar eclipse timings in india 2026 today) लगेगा, जो कि पूर्ण होगा। ये ग्रह मध्य रात्रि में 1 बजकर 27 मिनट तक प्रभावी रहेगा। इस 4 घंटे 24 मिनट की अवधि के बीच रात 11 बजकर 16 मिनट पर सूर्य ग्रहण का मध्य समय होगा।
सूर्य ग्रहण आज भारत में दिखाई देगा कि नहीं
आज 12 अगस्त को सूर्य ग्रहण रात के समय लगेगा, जिसके कारण सूर्य क्षितिज (Horizon ) से नीचे होगा। ऐसे में भारत के किसी भी हिस्से में इस खगोलीय घटना को देखा नहीं जाएगा। बता दें कि भारत के अलावा नेपाल, चीन, बांग्लादेश, जापान, श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया में भी ये ग्रहण आज नजर नहीं आएगा।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: हरियाली अमावस्या आज, कैसे करें पितृ पूजा? जानें शुभ मुहूर्त
सूर्य ग्रहण का सूतक कब लगेगा
आज 12 अगस्त 2026 को लगने वाला सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, जिसकी वजह से इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। सूतक काल को वैदिक ज्योतिष शास्त्र में अशुभ समय माना गया है, जो सूर्य ग्रहण के शुरू होने से ठीक 12 घंटे पहले आरंभ होता है। इस दौरान न तो कोई शुभ काम किया जाता है और न ही घर से बाहर निकलना होता है। साथ ही देवी-देवताओं की मूर्ति व तस्वीर को स्पर्श करने की मनाही होती है। इस दौरान सोने से बचने और लड़ाई-झगड़ा न करने की भी सलाह दी जाती है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: 12 अगस्त को सूर्य ग्रहण, आंखों के अलावा शरीर पर असर का दावा कितना सही?
सूर्य ग्रहण का मोक्ष कितने बजे है
सूर्य ग्रहण के अंतिम चरण को मोक्ष कहा जाता है। इस दौरान सूर्य के सामने से चंद्रमा (चांद) पूरी तरह से हट जाता है, जिससे पृथ्वी पर सूर्य का प्रकाश फिर से पूरी तरह से पड़ने लगता है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में मोक्ष काल को सूर्य ग्रहण का अंतिम क्षण भी कहते हैं। 12 अगस्त 2026 को लगने वाले सूर्य ग्रहण का मोक्ष काल मध्य रात्रि 1 बजकर 27 मिनट पर होगा।
