Surya Grahan 2024 List: साल 2024 में कब-कब लगेगा सूर्य ग्रहण, यहां जानें सही डेट और सूतक काल

Surya Grahan 2024 List: सूर्य ग्रहण लगना एक खगोलिय घटना है। सूर्य ग्रहण को धार्मिक दृष्टिकोण से भी देखा जाता है। इस बार साल 2024 में पूरे चार ग्रहण लगेंगे। जिनमें से 2 सूर्य ग्रहण और दो चंद्र ग्रहण होंगे। आइए जानते हैं साल 2024 में सूर्य ग्रहण कब- कब लगेगा और इसके प्रभाव के बारे में।

Surya Grahan 2024 List: ग्रहण लगना एक वैज्ञानिक और धार्मिक घटना है। ग्रहणें का जिक्र केवल विज्ञान में ही नहीं होता इसका संबंध शास्त्रों से भी है। ग्रहण का प्रभाव पूरी दुनिया पर देखने को मिलता है। पू्रे साल चार ग्रहण लगते हैं। जिनमें से दो सूर्य ग्रहण होते हैं और दो चंद्र ग्रहण होते हैं। दोनों ग्रहण के लगने से व्यक्ति और देश दोनों पर ही अलग- अलग प्रभाव पड़ता है। विज्ञान में ग्रहण को अशुभ घटना नहीं माना जाता पर शास्त्रों में ग्रहण लगने को अशुभ माना जाता है। इस कारण ग्रहण के दौरान कोई शुभ कार्य नहीं किये जाते हैं और ना ही घर से बाहर निलकने की सलाह दी जाती है। साल 2024 में दो सूर्य ग्रहण लगेंगे। आइए जानते हैं साल 2024 में कब- कब सूर्य ग्रहण होगा। यहां देखें सारी जानकारी।

Surya Grahan 2024 List

साल 2024 पहला सूर्य ग्रहण

साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण का पहला सूर्य 8 अप्रैल 2024 सोमवार के दिन लगेगा। यह सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल की रात 9 बजकर 12 मिनट पर शुरू होगा और इसका समापन मध्यरात्रि में 1 बजे होगा। यह ग्रहण पूरे 4 घंटे के करीब रहेगा। इस दौरान कोई भी शुभ कार्य की मनाही होती है। इस ग्रहण का सूतक काल 8 अप्रैल की सुबह 9 बजे से हो जाएगा। क्योंकि सूर्य ग्रहण का सूतक काल 12 घंटे पहले लगता है।

कहां- कहां दिखेगा साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण

साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण जो 8 अप्रैल को लगेगो वो भारत में नहीं लगेगो। यह सूर्य ग्रहण पूर्वी एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका जैसे देशो में दिखेगा। भारत में इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा।

साल 2024 का दूसरा सूर्य ग्रहण

साल 2024 का दूसरा सूर्य ग्रहण 2 और 3 अक्टूबर की मध्यरात्रि के बीच लगेगा। यह सूर्य भारत के समय के हिसाब से 2 अक्टूबर की रात 9 बजकर 13 मिनट पर शुरू हो जाएगा इसका समापन मध्यारात्रि में 3 बजकर 17 मिनट पर होगा। यह ग्रहण पूरे 6 घंटे तक रहेगा। इस सूर्य ग्रहण का सूतक काल सुबह से 9 बजे से शुरू हो जाएगा।

साल 2024 का दूसरा सूर्य ग्रहण कहां- कहां दिखेगा

साल 2024 का दूसरा सूर्य ग्रहण दक्षिण अमेरिका, प्रशांत और अटलांटिक महासागर में दिखाई देगा। भारत में इसका हल्का सा प्रभाव देखने को मिलेगा। इस कारण भारत में इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा। साल 2024 के दोनों ही सूर्य ग्रहण का प्रभाव भारत में अधिक नहीं रहेगा।

चुनें अपनी राशि, पढ़ें वार्षिक राशिफल 2024 (Yearly Rashifal 2024 Rashi Wise)

End of Feed