अध्यात्म

Diwali 2024 Date: दिवाली कब है 2024 में, नोट कर लें डेट और शुभ मुहूर्त

Diwali 2024 Date And Time: दिवाली हिंदुओं का सबसे प्रमुख त्योहार है। इस दिन माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। दिवाली पर्व की शुरुआत धनतेरस से ही हो जाती है। जानिए 2024 में दिवाली कब मनाई जाएगी।

Image

Diwali 2024 Date

Diwali 2024 Date And Time In India (दिवाली कब है 2024): 2024 में दिवाली 1 नवंबर को मनाई जाएगी। ये हिंदुओं का सबसे प्रमुख त्योहार माना जाता है जिसमें विशेष रूप से माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। दिवाली की शुरुआत धनतेरस से हो जाती है। दिवाली पर लोग अपने घर को दीपों की रोशनी से सजाते हैं। ये त्योहार अंधकार पर प्रकाश की विजय को दर्शाता है। जानिए 2024 में दिवाली का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा।

दिवाली 2024 में कब है (Diwali 2024 Mein Kab Hai)

दिवाली का त्योहार कार्तिक मास की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है। 2024 में ये तिथि 1 नवंबर को पड़ रही है। ऐसे में इस साल दिवाली का त्योहार 1 नवंबर 2024 को मनाया जाएगा।

दिवाली लक्ष्मी पूजा मुहूर्त 2024 (Diwali Lakshmi Puja Muhurat 2024)

दिवाली पर माता लक्ष्मी की पूजा प्रदोष काल में की जाती है। पंचांग अनुसार इस साल दिवाली लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त 1 नवंबर 2024 की शाम 5 बजकर 35 मिनट से शाम 6 बजकर 18 मिनट तक रहेगा।

दिवाली शुभ चौघड़िया मुहूर्त (Diwali Shubh Choghadiya Muhurat)

प्रातः काल मुहूर्त्त (चल, लाभ, अमृत): 06:33 से 10:41 तक

अपराह्न मुहूर्त्त (शुभ): 12:04 से 13:27 तक

सायंकाल मुहूर्त्त (चल):16:12 से 17:35 तक

दिवाली क्यों मनाई जाती है (Why We Celebrate Diwali)

दिवाली का त्योहार प्रभु श्रीराम के 14 साल बाद अयोध्या लौटने की खुशी में मनाया जाता है। इस दिन लोग अपने घरों को दीयों की रोशनी से सजाते हैं। साथ ही सुख-समृद्धि के लिए माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा करते हैं।

चुनें अपनी राशि, पढ़ें वार्षिक राशिफल 2024 (Yearly Rashifal 2024 Rashi Wise)

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article