Raksha Bandhan 2024 Date: हिंदू धर्म में राखी के त्योहार का विशेष महत्व है। ये दिन भाई-बहन के प्रेम के प्रतीक का दिन है। रक्षा बंधन का त्योहार हर साल सावन मास की पूर्णिमा तिथि के दिन मनाया जाता है। इस दिन बहने अपने भाई को राखी बांधती हैं और उनसे अपनी सुरक्षा का वचन लेती हैं। इस त्योहार को पूरे भारत में पूरे धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस दिन बहन भाई की कलाई पर राखई बांधकर ईश्वर से उनकी लंबी उम्र के लिए कामना करती हैं और भाई भी अपनी बहन की सुरक्षा का वादा करते हैं। आइए जानते हैं साल 2024 में रक्षा बंधन का त्योहार कब मनाया जाएगा।
अध्यात्म
Raksha Bandhan 2024: साल 2024 में कब है रक्षा बंधन का त्योहार, यहां जानें सही डेट और शुभ मुहूर्त
- Authored by: TNN अध्यात्म डेस्क
- Updated Dec 28, 2023, 11:19 AM IST
