Surya Grahan 2024 Date: साल का पहला सूर्य ग्रहण कब है? क्या भारत में देगा दिखाई, जानें पूरी डिटेल

2024 First Surya Grahan Date: साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण कब लगेगा? क्या भारत में दिखेगा? सूर्य ग्रहण 2024 की तारीख और समय क्या रहेगा? क्या इसका सूतक काल मान्य होगा? यहां आपको मिलेंगे इन सभी सवालों के जवाब।

Surya Grahan Kab Padega 2024 (2024 का पहला सूर्य ग्रहण कब है): सूर्य ग्रहण वैसे तो एक विशेष खगोलीय घटना है। लेकिन इसका विशेष ज्योतिषीय और आध्यात्मिक महत्व भी माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार सूर्य को ग्रहण लगना अशुभ होता है। इसलिए इस दौरान कुछ विशेष कार्यों को करने की मनाही होती है। बता दें साल 2024 में दो सूर्य ग्रहण लगने जा रहे हैं। जिनमें से पहला सूर्य ग्रहण अप्रैल में लगेगा और दूसरा सूर्य ग्रहण अक्टूबर में लगेगा। जानिए साल के पहले सूर्य ग्रहण की डिटेल।

surya grahan 2024 date and time in india

Sal Ka Pahla Surya Grahan Kab Hai 2024

Surya Grahan 2024 Date And Timing (सूर्य ग्रहण 2024 समय और दृश्यता)

साल का पहला सूर्य ग्रहण चैत्र मास की अमावस्या के दिन यानी 8 अप्रैल 2024 को लगेगा। समय की बात करें तो ग्रहण की शुरुआत 8 अप्रैल की रात 09:12 बजे से होगी और समाप्ति 9 अप्रैल को 02:22 बजे पर होगी। यह एक खग्रास सूर्य ग्रहण होगा।

End of Feed