अध्यात्म

Surya Gochar 2025: जनवरी के महीने में सूर्य करेंगे मकर राशि में गोचर, इन राशियों चमकेगी किस्मत

Surya Gochar 2025: नये साल के पहले महीने में सूर्य देव धनु राशि से निकलकर मक राशि में प्रवेश करने वाला है। सूर्य गोचर से कुछ राशि के जातक को भरपूर लाभ मिल सकता है। आइए जानें किन राशि वालों को मिलेगा फायदा।

Image

Surya Gochar 2025

Surya Gochar 2025: ज्योतिष शास्त्र में सूर्य ग्रह को ग्रहों का राजा माना जाता है। सूर्य देव हर महीने में संक्रांति की तिथि के दिन अपना राशि परिवर्तन करते हैं। सूर्य ग्रह वर्तमान समय में धनु राशि में विराजमान हैं। जनवरी 2025 में 14 जनवरी 2025 को सुबह 08 बजकर 55 मिनट पर मकर राशि प्रवेश कर जाएंगे। इस राशि में सूर्य ग्रह को 11 फरवरी, 2025 तक रहने वाला है। जनवरी के महीने का सूर्य गोचर कुछ राशि वालों के लिए बहुत ही अधिक लाभदायक रहने वाला है। आइए जानें कि सूर्य गोचर से किन राशि के जातक को फायदा हो सकता है।

इन राशि वालों को मिलेगा फायदा

मेष राशि

मेष राशि के लिए सूर्य गोचर बहुत ही शुभ रहने वाला है। सूर्य के मकर राशि में प्रवेश से मेष राशि के जातक को आर्थिक उन्नति मिल सकती है। इसके साथ धन में वृद्धि होगी और कारोबार में वृद्धि होगी। संतान की तरफ से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। इसके साथ ही बिजनेस में मुनाफा हो सकता है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातक को सूर्य गोचर से शुभ परिणाम मिल सकते हैं। इस समय में बिजनेस में तरक्की मिल सकती है। पारिवारिक स्थिति में सुधार हो सकता है। जीवनसाथी के साथ संबंध और मधुर होंगे। इसके साथ ही नौकरी में प्रमोशन मिलेगा।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातक के लिए सूर्य का मकर राशि में प्रवेश करना बहुत ही फायदेमंद रहेगा। इसके साथ ही इस समय में विदेश यात्रा पर जानें के योग बनेंगे। इस राशि वालों को धार्मिक यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा।

वृश्चिक राशि

जनवरी का सूर्य गोचर वृश्चिक राशि वालों के लिए लाभदायक रहेगा। इस समय में आपके मान- सम्मान में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी हो सकती है। वाणी पर संयम रखना होगा। कारोबार में मुनाफा हो सकता है। आर्थिक उन्नति के नये रास्तु खुलेंगे।

Jayanti Jha
जयंती झाauthor

बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हुई। दिल्ली विश्वविद्यायलय से हिंदी ऑनर्स से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से हिंदी में मास्टर्स की डिग्री ली और इसके साथ ही दिल्ली के विवेकानंद कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता में डिपलोमा किया। डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में रफ्तार से हुई। अगस्त 2023 से Times Network में timesnowhindi.com के फीचर टीम के साथ जुड़ी हूं। इससे पहले vianet media pvt. ltd में बतौरा हिंदी टाइपिस्ट 1 साल काम किया। रफ्तार में रहकर आध्यात्म पर लिखना शुरू किया । आध्यात्म के बारे में जानना और उसके बारे में चर्चा करना पसंद है। ग्रहों, नक्षत्रों और राशियों के बारे में जानना बहुत पसंद है। लोगों तक सही जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता रहती है।

और पढ़ें
End of Article