अध्यात्म

Somwati Amavasya 2024 Lucky Zodiac: सोमवती अमावस्या पर बनेंगे ये खास संयोग, इन राशि वालों को होगा शानदार लाभ

Somwati Amavasya 2024 Lucky Zodiac: साल 2024 की आखिरी अमावस्या तिथि 30 दिसंबर 2024 को पड़ रही है। ये पौष मास की अमावस्या होगी। इस साल इस अमावस्या पर खास संयोग बन रहे हैं। आइए जानें इन दुर्लभ संयोग से किन राशि वालों को लाभ हो सकता है।

Image

Somwati Amavasya 2024 Lucky Zodiac

Somwati Amavasya 2024 Lucky Zodiac: सोमवती अमावस्या इस साल 30 दिसंबर 2024 को पड़ रही है। ये अमावस्या पौष महीने की अमावस्या है। इस तिथि पर गंगा स्नान और दान का बहुत ही खास महत्व होता है। सोमवती अमावस्या को दर्श अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है। सोमवती अमावस्या पर शिव जी की भी पूजा की जाती है। साल 2024 में सोमवती अमावस्या के दिन ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बहुत सारे दुर्लभ संयोग बन रहे हैं। ये दुर्लभ संयोग कुछ राशि वालों के लिए बहुत ही खास रहने वाला है। आइए जानें सोमवती अमावस्या पर कौन से शुभ संयोग बन रहे हैं और ये किन राशि वालों के लिए लाभदायक होने वाला है।

Somwati Amavasya 2024 Shubh Sanyog (सोमवती अमावस्या दुर्लभ संयोग 2024)

इस साल सोमवती अमावस्या के दिन ध्रुव योग, धृति योग, स्वाति नक्षत्र और शिववास योग जैसे खास संयोग का निर्माण हो रहा है। ये दुर्लभ संयोग पूजा- पाठ करने के लिए बहुत ही शुभ माने गए हैं। इन शुभ संयोग में पूजा करने से पूजा करने का उत्तम फल प्राप्त होगा। आइए जानें ये खास संयोग किन राशि वालों के लिए शुभ रहेगा।

इन राशि वालों को मिलेगा लाभ

वृषभ राशि

सोमवती अमावस्या वृषभ राशि वालों के लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। इस समय में आप तनाव से मु्क्त रहेंगे। इसके साथ ही आपको कारोबार में भी लाभ मिल सकता है। नौकरी करने वाले लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। करियर में आपको आपकी मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातक के लिए सोमवती अमावस्या बहुत ही खास रहने वाली है। कारोबार में वृद्धि हो सकती है। धन लाभ के नये सोर्स बनेंगे। पारिवारिक जीवन में खुशहाली आएगी। रिश्तों में मजबूती आ सकती है।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातक के लिए सोमवती अमावस्या बहुत ही अच्छा रहेगा। कारोबार में आकस्मिक धन का लाभ हो सकता है। नौकरी में प्रमोशन हो सकता है। आर्थिक उन्नति के नये रास्ते खुलेंगे।

तुला राशि

सोमवती अमावस्या तुला राशि वालों के लिए बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। विवाहित जातकों को शुभ समाचार मिलेगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बितेगा। बिजनेस को लेकर कोई नई डील पक्की हो सकती है।

Jayanti Jha
जयंती झाauthor

बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हुई। दिल्ली विश्वविद्यायलय से हिंदी ऑनर्स से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से हिंदी में मास्टर्स की डिग्री ली और इसके साथ ही दिल्ली के विवेकानंद कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता में डिपलोमा किया। डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में रफ्तार से हुई। अगस्त 2023 से Times Network में timesnowhindi.com के फीचर टीम के साथ जुड़ी हूं। इससे पहले vianet media pvt. ltd में बतौरा हिंदी टाइपिस्ट 1 साल काम किया। रफ्तार में रहकर आध्यात्म पर लिखना शुरू किया । आध्यात्म के बारे में जानना और उसके बारे में चर्चा करना पसंद है। ग्रहों, नक्षत्रों और राशियों के बारे में जानना बहुत पसंद है। लोगों तक सही जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता रहती है।

और पढ़ें
End of Article