Sunrise Time Today (24 April 2026): हिंदू धर्म में दिन की शुरुआत सूर्योदय के साथ होती है, इसलिए इसका सही समय जानना बेहद जरूरी होता है। खासतौर पर जब बात व्रत, पूजा-पाठ और शुभ कार्यों की हो, तो सूर्योदय का महत्व और भी बढ़ जाता है। आज 24 अप्रैल 2026, शुक्रवार का दिन है और आज वैशाख माह की अष्टमी तिथि है। इस तिथि का हिंदू धर्म में विशेष महत्व माना जाता है। इस दिन स्नान-दान और भगवान की पूजा करने से पुण्य फल की प्राप्ति होती है।
आज का सूर्योदय टाइम
वैशाख मास को धार्मिक दृष्टि से अत्यंत पवित्र माना गया है। मान्यता है कि इस महीने में सूर्योदय के समय पवित्र नदियों में स्नान और दान करने से कई गुना पुण्य मिलता है। इसलिए आज के दिन सूर्योदय का सटीक समय जानना आपके लिए बेहद जरूरी है, ताकि आप सही समय पर अपनी धार्मिक क्रियाएं कर सकें। आइए जानते हैं आज शहरों के अनुसार सूर्योदय (Sunrise Time) का सही समय...
देश के प्रमुख शहर और सूर्योदय टाइम
- दिल्ली – सुबह 5:47 बजे
- मुंबई – सुबह 6:14 बजे
- कोलकाता – सुबह 5:11 बजे
- चेन्नई – सुबह 5:53 बजे
- बेंगलुरु – सुबह 6:01 बजे
- हैदराबाद – सुबह 5:56 बजे
- जयपुर – सुबह 5:53 बजे
- लखनऊ – सुबह 5:33 बजे
- पटना – सुबह 5:19 बजे
- भोपाल – सुबह 5:50 बजे
- अहमदाबाद – सुबह 6:03 बजे
- चंडीगढ़ – सुबह 5:40 बजे
- देहरादून – सुबह 5:38 बजे
- शिमला – सुबह 5:37 बजे
- अमृतसर – सुबह 5:42 बजे
- नागपुर – सुबह 5:49 बजे
- पुणे – सुबह 6:10 बजे
- इंदौर – सुबह 5:53 बजे
- रांची – सुबह 5:16 बजे
- गुवाहाटी – सुबह 4:49 बजे
इन सभी शहरों में सूर्योदय का ये सभी अनुमान है। इसमें 1-2 मिनट का अंतर हो सकता है। इसलिए अंतिम निर्णय सही डाटा और पंचांग देखने के बाद ही लें।
सूर्यदेव की पूजा का महत्व और शुभ समय
वैशाख मास की अष्टमी तिथि पर प्रातःकाल सूर्योदय के समय स्नान और सूर्यदेव को अर्घ्य देना विशेष फलदायी माना जाता है। इस दिन आप सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और उगते सूर्य को जल अर्पित करें। इसके बाद भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है। इस तरह आपके जीवन में चल रही समस्याओं का समाधान होगा।
