वेल्लियंगिरी फूटहिल्स, जहां चरम पर पहुंच जाता है ध्यान, बेहद आध्यात्मिक है जगह

Spiritual retreat Tamil Nadu: ईशा योग केंद्र का एक अद्भुत आध्यात्मिक स्थान ध्यानलिंग है। यहां मौन, ऊर्जा और ध्यान का अनोखा अनुभव मिलता है। यह जगह वेल्लियंगिरी पहाड़ियों की गोद में स्थित है।

Spiritual retreat Tamil Nadu: ईशा योग केंद्र में वेल्लियंगिरी पहाड़ियों के नीचे स्थित ध्यानलिंग बेहद आध्यात्मिक जगह है। इसे सद्गुरु ने 24 जून 1999 को स्थापित किया था। यह कोई आम मंदिर नहीं है, बल्कि एक ऐसा स्थान है जो गहरे ध्यान और शांति का अनुभव कराने के लिए बनाया गया है। सद्गुरु के अनुसार ध्यानलिंग को अंतिम मुक्ति का द्वार माना गया है। यहां किसी तरह की पूजा-पाठ, अनुष्ठान या बलिदान नहीं होता। यह पूरी तरह मौन और ध्यान का स्थान है, जहां सिर्फ कुछ मिनट बैठने से भी लोग अंदर से गहरी शांति महसूस कर सकते हैं।

Spiritual retreat Tamil Nadu

वेल्लियंगिरी फूटहिल्स

हर धर्म के लोगों के लिए है खुला

यहां किसी भी धर्म या पहचान की बाध्यता नहीं है जो इसकी खास बात है। दुनिया के किसी भी कोने से किसी भी धर्म के लोग यहां बैठ सकते हैं। यहां सिर्फ होने का अनुभव कराया जाता है, ना कि किसी धार्मिक प्रक्रिया का हिस्सा बनने का। अगर आप प्रकृति के साथ जुड़ाव महसूस करना चाहते हैं तो ये स्थान आपको आध्यात्मिक ऊर्जा से भर सकता है।

End of Feed