Vastu Tips: घर में हैं मकड़ी के जाले बहुत ही अशुभ, दिखते ही कर दें साफ, वरना उठाना पड़ जाएगा भारी नुकसान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 20, 2022, 10:00 AM IST

Vastu Tips: ज्योतिषशास्त्र और वास्तुशास्त्र के मान्यता के अनुसार घर में लगे मकड़ी के जाले बहुत ही अशुभ होते हैं। इससे घर में वास्तुदोष उत्पन्न होता है और नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इससे परिवार में कलह, बीमारियां और अन्‍य परेशानियां पैदा होने लगती हैं। उस घर का आर्थिक प्रगति पूरी तरह से रूक जाता है।

KEY HIGHLIGHTS
  • घर में लगे मकड़ी के जाले करते हैं नकारात्मक ऊर्जा का संचार
  • मकड़ी के जालों से आती है बीमारियां, रूक जाता है आर्थिक प्रगति
  • मकड़ी के जालों का परिवार के सदस्‍यों पर पड़ता है गहरा असर

Vastu Tips: हम लोग अपने घर को हमेशा साफ-सुथरा रखने की कोशिश करते हैं। इसलिए रोजाना झाड़ू-पोछा भी करते हैं। हालांकि, कभी-कभार अनजाने में या फिर आलस्‍य के कारण कुछ ऐसी सफाई करने से रह जाती हैं। इनमें से एक मकड़ी के जाले भी हैं। मकड़े के जाले खासकर ऐसी जगहों पर होते हैं, जहां पर जल्‍दी नजर नहीं पहुंच पाती है। घर के अंदर मकड़ी के जाले जहां दिखने में खराब लगते हैं, वहीं ज्योतिषशास्त्र और वास्तुशास्त्र के अनुसार भी ये अशुभ होते हैं। इससे घर में वास्‍तुदोष उत्‍पन्‍न होता है। वास्‍तु के अनुसार, मकड़ी के जाल घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं साथ ही कई तरह की बीमारियों और परेशानियों को बढ़ाने का काम करते हैं।

Vastu Tips (6).

घर में मकड़ी के जाले दिखते ही करें ये काम, वरना होगा भारी नुकसान

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार

ज्योतिषशास्त्र की मान्‍यता के अनुसार, जिस घर में मकड़ी के जाले लगे होते हैं, वहां पर नकारात्‍मक ऊर्जा का संचार होने लगता है। जिससे उस घर में रहने वाले लोगों की सोचने समझने और निर्णय लेने की क्षमता पर भी गहरा असर पड़ता है। पारिवारिक जीवन में तनाव व लड़ाई-झगड़े का एक बड़ा कारण मकड़ी का जाल भी होता है। यह परिवार के सदस्यों को मानसिक रोग की तरफ ले जाता है। इसके अलावा, जिस घर में मकड़ी के जाले होते हैं, वहां पर मां लक्ष्‍मी वास नहीं करती। ऐसे घर में दरिद्रता बढ़ती है और धन का आगमन रुक जाता है। घर के अलावा ऑफिस और दुकानों में भी मकड़ी के जाले लगने से धन का आगमन रूक जाता है।

End of Feed