Sita Navami 2024 Puja Vidhi: सीता नवमी का पर्व हर साल वैशाख मास की शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि के दिन मनाया जाता है। ऐसा माना जाता है कि माता सीता धरती पर इसी दिन आईं थी। माता सीता का एक नाम जानकी भी इस कारण इस पर्व को जानकी नवमी के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन पूरे देश में बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। सीता नवमी पर माता सीता की विधिपूर्वक उपासना करने से साधक को आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है। इसके साथ ही सारी मनोकामना की पूर्ति भी होती है। आइए जानें इस साल कब है सीता नवमी और इसकी पूजा विधि के बारे में।
Sita Navami 2024 Date (सीता नवमी कब है 2024)
हिंदू पंचांग के अनुसार हर वर्ष सीता नवमी का पर्व वैशाख मास की शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि के दिन मनाया जाता है। इस साल सीता नवमी का त्योहार 16 मई 2024 को गुरुवार के दिन मनाया जाएगा।Sita Navami 2024 Shubh Muhurat (सीता नवमी शुभ मुहूर्त 2024)
इस साल वैशाख महीने की शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि की शुरुआत 16 मई को सुबह 6 बजकर 22 मिनट से होगी। वहीं इस तिथि का समापन 17 मई को सुबह 8 बजकर 48 मिनट पर होगा। ऐसे में ये व्रत 16 मई को होगा। इस दिन प्रातः11 बजकर 4 मिनट से दोपहर 01:43 तक पूजा का शुभ मुहूर्त रहेगा।Sita Navami Puja Vidhi (सीता नवमी पूजा विधि)
- सीता नवमी के दिन सुबह उठकर स्नान के बाद व्रत का संकल्प लें।
- उसके बाद मंदिर में साफ चौकी पर राम और सीता की मूर्ति स्थापित करें।
- फिर माता सीता को श्रृंगार का सामान अर्पित करें।
- उसके बाद कथा का पाठ करें और आरती करें।
- अंत में माता सीता को भोग लगाकर सब में प्रसाद वितरित करें।
