शिव चौदस कब है 2026 में, 11 या 12 अगस्त- जानें सावन शिवरात्रि की सही डेट, क्या रहेगा भद्रा का समय, कब करें जलाभिषेक

Shiv Chaudas Kab Hai 2026 Date: शिव चौदस कब है 2026 में, 11 या 12 अगस्त। जानें सावन शिवरात्रि की सही डेट, चतुर्दशी तिथि, निशिता काल, भद्रा का समय और जलाभिषेक की सरल विधि।

Shiv Chaudas Kab Hai 2026 Date: सावन में जब कांवड़िये गंगाजल लेकर शिवालय पहुंचते हैं तो आम बोलचाल में इसे शिव चौदस कहा जाता है। पंचांग में यही दिन सावन शिवरात्रि या श्रावण शिवरात्रि के नाम से दर्ज होता है। इस बार चतुर्दशी तिथि दो तारीखों को छू रही है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि 2026 में शिव चौदस 11 अगस्त को है या 12 अगस्त को। आइए जानते हैं कि सही डेट क्या है और क्या इस बार भद्रा के साए में मनाई जाएगी सावन शिवरात्रि।

sawan shiv chaudas kab hai 2026

शिव चौदस कब है 2026 में

शिव चौदस कब है 2026 में

साल 2026 में सावन की शिव चौदस यानी सावन शिवरात्रि 11 अगस्त, मंगलवार को मनाई जाएगी। सावन कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 11 अगस्त को सुबह 4 बजकर 54 मिनट से शुरू होकर 12 अगस्त की रात 1 बजकर 52 मिनट तक रहेगी। चतुर्दशी तिथि में रात्रि पूजा का संयोग 11 अगस्त को मिल रहा है, इसलिए व्रत, जलाभिषेक और शिवरात्रि की पूजा इसी दिन की जाएगी।

End of Feed