आज का पंचांग (14 January 2026): आज षटतिला एकादशी पर दो शुभ योगों का संयोग, जानिए किस समय पर करें शुभ कार्य

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग) 14 January 2026 (बुधवार): आज षटतिला एकादशी का दिन है। आज के दिन किस समय पर कोई शुभ कार्य करना चाहिए, इसकी जानकारी आपको पंचांग के माध्यम से लग सकती है। आइए पंचांग के माध्यम से जानते हैं कि आज का दिन का शुभ और अशुभ काल क्या है?

आज का पंचांग 14 January 2026 (बुधवार): आज माघ मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी है। इसे षटतिला एकादशी कहते हैं, क्योंकि आज माघ मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी शाम 5 बजकर 52 मिनट तक रहेगी, फिर द्वादशी लग जाएगी। नक्षत्र अनुराधा 15 जनवरी सुबह 3 बजकर 3 मिनट तक रहेगा, फिर ज्येष्ठा नक्षत्र शुरू हो जाएगा। चंद्रमा वृश्चिक राशि में है। योग गण्ड शाम 7 बजकर 56 मिनट तक रहेगा। करण कौलव 15 जनवरी सुबह 7 बजकर 6 मिनट तक रहेगा। आज सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग सुबह 7 बजकर 15 मिनट से 15 जनवरी सुबह 3 बजकर 3 मिनट तक रहेगा। ये बहुत शुभ योग हैं।

14 जनवरी 2026 का पंचांग

14 जनवरी 2026 का पंचांग

सूर्योदय और चंद्रोदय का समय

सूर्य सुबह 7 बजकर 15 मिनट पर उदय होगा और शाम 5 बजकर 45 मिनट पर अस्त होगा। चंद्रमा 15 जनवरी सुबह 4 बजकर 26 मिनट पर उदय होगा। दिन की लंबाई 10 घंटे 30 मिनट 13 सेकंड और रात की 13 घंटे 29 मिनट 40 सेकंड रहेगी।

End of Feed