LIVE

Shardiya Navratri 2025 Ghatasthapana Puja Muhurat: शारदीय नवरात्रि का पहला दिन, जानें कैसे करें मां शैलपुत्री की पूजा, पढ़ें चालीसा और आरती

Shardiya Navratri 2025 1st Day, Navratri Ghatasthapana Shubh Muhurat, Maa Shailaputri Aarti Lyrics, Devi Shailaputri Puja Vidhi, Mantra, Bhog, Chalisa, (मां शैलपुत्री आरती लिरिक्स,चालीसा, स्त्रोत, भोग): माता रानी के भक्त इन दिनों उनके स्वागत की तैयारियां कर रहे हैं। जल्द ही शारदीय नवरात्रि की शुरुआत जो होने वाली है। नवरात्रि के इन 9 दिनों में भक्त माता के अलग-अलग रूप की पूरे विधि-विधान के साथ पूजा-पाठ करते हैं। नवरात्रि के पहले दिन तो कलश स्थापना भी की जाती है। इसे घटस्थापना कहते हैं। इस साल घटस्थापना का मुहूर्त क्या है ये आप यहां से जानेंगे। साथ ही यहां नवरात्रि के पहले दिन किस देवी की पूजा होती है? घर पर कलश स्थापना कैसे करें? घटस्थापना में क्या-क्या सामान लगता है? जैसे सवालों का जवाब भी मौजूद है।

सृष्टिUpdated Sep 25, 2025, 05:43 IST
Follow on Google News
Shardiya Navratri 2025 Ghatasthapana Puja Muhurat: शारदीय नवरात्रि का पहला दिन, जानें कैसे करें मां शैलपुत्री की पूजा, पढ़ें चालीसा और आरती

Shardiya Navratri 2025 Ghatasthapana Puja Muhurat: शारदीय नवरात्रि का पहला दिन, जानें कैसे करें मां शैलपुत्री की पूजा, पढ़ें चालीसा और आरती

Shardiya Navratri 2025 1st Day, Navratri Ghatasthapana Shubh Muhurat, Maa Shailaputri Aarti Lyrics, Devi Shailaputri Puja Vidhi, Mantra, Bhog, Chalisa, Mata Shailaputri ki Puja kaise kare (मां शैलपुत्री आरती लिरिक्स,चालीसा, स्त्रोत, भोग): नवरात्रि का त्योहार मां दुर्गा की शक्ति और भक्ति का त्योहार है। साल में चार बार नवरात्रि मनाई जाती है, जिसमें दो प्रमुख नवरात्र (चैत्र और शारदीय) और दो गुप्त नवरात्र (माघ और आषाढ़) शामिल हैं। अब शारदीय नवरात्रि आ रही है। शारदीय नवरात्रि का आरंभ आश्विन प्रतिपदा तिथि से होता है और समापन दशमी तिथि को होता है। इस साल 22 सितंबर से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो रही है। इन 9 दिनों में मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरुपों की पूजा की जाती है। भक्त मां को प्रसन्न करने की पूरी कोशिश करते हैं। माता की चौकी लगाई जाती है, घटस्थापना की जाती है और पूरे 9 दिनों तक मां की पूरे विधि-विधान के साथ पूजा होती है। अब चूंकि नवरात्रि के पहले दिन ही घटस्थापना (कलश स्थापना) के साथ नवरात्रि की शुरुआत हो जाती है। यहां से आप घटस्थापना से जुड़ी सारी जानकारी ले सकते हैं। यहां घटस्थापना पूजा की सामग्री लिस्ट, कलश स्थापना की विधि, मंत्र, कथा, चालीसा, आरती समेत जारी जानकारी मौजूद है।

घटस्थापना पूजा सामग्री लिस्ट

  • मिट्टी का कलश
  • कलश ढकने के लिए पराई
  • जौ
  • साफ मिट्टी
  • रक्षा सूत्र
  • लौंग
  • इलाइची
  • रोली
  • कपूर
  • देसी घी
  • आम के पत्ते
  • पान के पत्ते
  • साबुत सुपारी
  • अक्षत
  • नारियल
  • फूल
  • पांच फल
  • गेंहू
  • मिठाई
  • मेवे
  • पूजा की थाली
  • गंगाजल
  • नवग्रह पूजन के लिए यंत्र


घटस्थापना पूजा विधि-
घटस्थापना से पहले स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण कर लें। फिर मंदिर की साफ सफाई करें और भगवान गणेश का नाम लेकर पूजन शुरू करें। मां दुर्गा के नाम से अखंड ज्योति जलाएं।
ध्यान रखें कि अगर अखंड ज्योति जला रहे हैं तो वो पूरे 9 दिनों तक जलती रहनी चाहिए। इसके बाद एक मिट्टी का बर्तन लें और उसमें मिट्टी डालें। फिर जौ डालें। इसके बाद तांबे के लोटे पर रोली से स्वास्तिक का चिन्ह बनाएं। उसके ऊपर मौली बांध दें। फिर लोटे में पानी भर लें साथ में थोड़ा गंगाजल मिला लें। इसके बाद लोटे में सवा रुपया, दूब, सुपारी, इत्र, और अक्षत यानी साबुत चावल भी डालें।
इसके बाद कलश में अशोक या आम के पत्ते सजा लें।फिर नारियल को लाल कपड़े में लपेटकर उस पर मौली बांध दें और इसे कलश के ऊपर रख दें। अब कलश को उस मिट्टी के बर्तन के बीचों बीच रख दें जिसमें आपने जौ बोया है। इस तरह से कलश स्थापना की विधि पूरी हो जाएगी।

SEPT 21, 2025 23:30 IST

मां शैलपुत्री की पूजा का महत्व

मां शैलपुत्री की पूजा करने से जीवन में स्थिरता आती है। शैलपुत्री की विधिवत आराधना से वैवाहिक जीवन सुखमय रहता है और घर में खुशहाली आती है। इनकी अर्चना से मूलाधार चक्र जागृत होते हैं जो अत्यन्त शुभ होता है।
SEPT 21, 2025 22:30 IST

Shardiya Navratri Ghatasthapana Puja 2025 LIVE: कलश स्थापना की तैयारी

  • मिट्टी में बालू और सात प्रकार की मिट्टी मिलाकर छोटा चबूतरा बनाएं।
  • कलश को साफ करके उस पर स्वास्तिक बनाएं और सिंदूर लगाएं।
  • कलश के गले में मोली बांधें और उसमें जौ और सात अनाज रखें।
  • फिर उसमें साफ जल भरें, साथ ही चंदन, फूल, सुपारी, पान, सिक्का, और सर्व औषधियां डालें।
  • अब पंच पल्लव (आम के पत्ते या अन्य पत्ते) रखें।
  • एक मिट्टी के बर्तन में चावल भरें और उसे कलश के ऊपर रखें।
  • अंत में एक नारियल लेकर उस पर लाल कपड़ा लपेटें और कलश के ऊपर रखें।
SEPT 21, 2025 21:30 IST

मां शैलपुत्री की आरती

शैलपुत्री मां बैल पर सवार।
करें देवता जय जयकार।
शिव शंकर की प्रिय भवानी।
तेरी महिमा किसी ने ना जानी।
पार्वती तू उमा कहलावे।
जो तुझे सिमरे सो सुख पावे।
ऋद्धि-सिद्धि परवान करे तू।
दया करे धनवान करे तू।
सोमवार को शिव संग प्यारी।
आरती तेरी जिसने उतारी।
उसकी सगरी आस पुजा दो।
सगरे दुख तकलीफ मिला दो।
घी का सुंदर दीप जला के।
गोला गरी का भोग लगा के।
श्रद्धा भाव से मंत्र गाएं।
प्रेम सहित फिर शीश झुकाएं।
जय गिरिराज किशोरी अंबे।
शिव मुख चंद्र चकोरी अंबे।
मनोकामना पूर्ण कर दो।
भक्त सदा सुख संपत्ति भर दो।
जय मां शैलपुत्री की, जय माता दी
वृषारुढां शूलधरां शैलपुत्रीं यशस्विनीम्॥
SEPT 21, 2025 20:30 IST

Shardiya Navratri 2025 Day 1 Puja LIVE: माँ शैलपुत्री का स्वरूप

माता शैलपुत्री पर्वतराज हिमालय की पुत्री हैं। माता शैलपुत्री के एक हाथ में त्रिशूल और एक में कमल पुष्प है। माता का वाहन नंदी बैल है। यह वृषभ वाहिनी शिवा स्वरूप हैं।
SEPT 21, 2025 20:00 IST

Shardiya Navratri 2025 Day 1 Puja LIVE: मां शैलपुत्री उपासना मंत्र

दुर्गादेवी समागच्छ सान्निध्य मिह कल्पय ।
रम्भा रूपेया में नित्यम् शान्तिं कुरु नमोस्तुते ॥
SEPT 21, 2025 19:30 IST

Shardiya Navratri 2025 Ghatasthapana Muhurat LIVE: घटस्थापना शुभ मुहूर्त 2025

साल 2025 की शारदीय नवरात्रि में घटस्थापना का शुभ मुहूर्त 22 सितंबर को सुबह 6 बजकर 9 मिनट से सुबह के 8 बजकर 6 मिनट तक रहेगा।
SEPT 21, 2025 19:05 IST

Shardiya Navratri 2025 Ghatasthapana LIVE: पीरियड्स में कैसे करें घटस्थापना?


नवरात्रि के पहले दिन घटस्थापना यानी कलश स्थापना की जाती है लेकिन अगर आपको लगता है कि आपके पीरियड्स आने वाले हैं तो आपको कलश स्थापना नहीं करनी चाहिए। वहीं, अगर कलश स्थापना हो जाए और तब पीरियड आ जाए तो आपको कलश से दूरी बनानी चाहिए। पीरियड्स में कलश स्पर्श नहीं होना चाहिए, इससे कलश की पवित्रता भंग हो सकती है।
SEPT 21, 2025 18:34 IST

Shardiya Navratri 2025 Day 1 Puja LIVE: मां शैलपुत्री ध्यान मंत्र

वन्दे वाञ्छितलाभाय चन्द्रार्धकृतशेखराम्।
वृषारुढां शूलधरां शैलपुत्रीं यशस्विनीम्॥
SEPT 21, 2025 18:15 IST

Shardiya Navratri 2025 Day 1 Puja LIVE: शैलपुत्री माता मंत्र

ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डाय विच्चे ॐ शैलपुत्री देव्यै नमः।
वन्दे वाञ्छितलाभाय चन्द्रार्धकृतशेखराम्। वृषारुढां शूलधरां शैलपुत्रीं यशस्विनीम्॥
या देवी सर्वभूतेषु शैलपुत्री रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै, नमस्तस्यै, नमस्तस्यै नमो नम:।।
SEPT 21, 2025 18:05 IST

Shardiya Navratri 2025 Day 1 Puja LIVE: मां शैलपुत्री को कौन सा फूल चढ़ाएं?


मां शैलपुत्री को सफेद रंग के पुष्प अर्पित करने चाहिए। इससे जीवन में सुख-शांति आती है।
SEPT 21, 2025 17:40 IST

Shardiya Navratri 2025 Day 1 Puja LIVE: मां शैलपुत्री व्रत कथा

नवरात्रि के पहले दिन की पौराणिक कथा के अनुसार माता शैलपुत्री पूर्व जन्म में राजा दक्ष की पुत्री सती थीं जिनका विवाह भगवान शिव से हुआ था। राजा दक्ष भगवान शिव को पसंद नहीं करते थे। लेकिन माता सती के हट के कारण उन्हें अपनी बेटी का विवाह भोलेनाथ से कराना पड़ा। कहते हैं एक बार राजा दक्ष ने अपने घर पर एक बड़े यज्ञ का आयोजन करवाया। जिसमें उन्होंने माता सती और शिवजी को छोड़कर सभी देवी देवताओं और ऋषि मुनियों को आमंत्रित किया। माता सती ने भगवान शिव से इस यज्ञ में जाने की अनुमति मांगी। माता सती की बार-बार आग्रह पर भोलेनाथ ने उन्हें यज्ञ में जाने की अनुमति दे दी। जब माता सती वहां पहुंची तो उन्होंने देखा कि उनकी माता के अलावा कोई भी उनके आने से खुश नहीं है। जब उन्होंने अपने पिता यानी राजा दक्ष के मुख से अपने पति के लिए अपशब्द सुनें। तो उन्होंने दुख में यज्ञ वेदी मे कूदकर अपने प्राण त्याग दिए। इसके बाद माता सती ने शैलपुत्री के रूप में पर्वतराज हिमालय के घर में अगला जन्म लिया। कहते हैं शैलपुत्री का विवाह भी भगवान शिव से हुआ था।
SEPT 21, 2025 17:20 IST

Shardiya Navratri 2025 Day 1 Puja LIVE: घटस्थापना पूजा विधि

घटस्थापना से पहले स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण कर लें। फिर मंदिर की साफ सफाई करें और भगवान गणेश का नाम लेकर पूजन शुरू करें। मां दुर्गा के नाम से अखंड ज्योति जलाएं। ध्यान रखें कि अगर अखंड ज्योति जला रहे हैं तो वो पूरे 9 दिनों तक जलती रहनी चाहिए। इसके बाद एक मिट्टी का बर्तन लें और उसमें मिट्टी डालें। फिर जौ डालें। इसके बाद तांबे के लोटे पर रोली से स्वास्तिक का चिन्ह बनाएं। उसके ऊपर मौली बांध दें। फिर लोटे में पानी भर लें साथ में थोड़ा गंगाजल मिला लें। इसके बाद लोटे में सवा रुपया, दूब, सुपारी, इत्र, और अक्षत यानी साबुत चावल भी डालें। इसके बाद कलश में अशोक या आम के पत्ते सजा लें।फिर नारियल को लाल कपड़े में लपेटकर उस पर मौली बांध दें और इसे कलश के ऊपर रख दें। अब कलश को उस मिट्टी के बर्तन के बीचों बीच रख दें जिसमें आपने जौ बोया है। इस तरह से कलश स्थापना की विधि पूरी हो जाएगी।
SEPT 21, 2025 17:00 IST

Shardiya Navratri 2025 Day 1 Puja LIVE: मां शैलपुत्री उपासना मंत्र


दुर्गादेवी समागच्छ सान्निध्य मिह कल्पय ।
रम्भा रूपेया में नित्यम् शान्तिं कुरु नमोस्तुते ॥
SEPT 21, 2025 16:40 IST

Shardiya Navratri 2025 Day 1 Puja LIVE: मां शैलपुत्री ध्यान मंत्र


वन्दे वाञ्छितलाभाय चन्द्रार्धकृतशेखराम्।
वृषारुढां शूलधरां शैलपुत्रीं यशस्विनीम्॥
SEPT 21, 2025 16:20 IST

Shardiya Navratri 2025 LIVE:मां शैलपुत्री की पूजा का महत्व

मां शैलपुत्री की पूजा करने से जीवन में स्थिरता आती है। शैलपुत्री की विधिवत आराधना से वैवाहिक जीवन सुखमय रहता है और घर में खुशहाली आती है। इनकी अर्चना से मूलाधार चक्र जागृत होते हैं जो अत्यन्त शुभ होता है।
SEPT 21, 2025 16:00 IST

Shardiya Navratri 2025 LIVE: मां शैलपुत्री को क्या भोग लगता है?

मां शैलपुत्री को भोग में गाय के घी और दूध से बनी चीजों जैसे खीर, रबड़ी का भोग लगाया जाता है। वहीं, ऐसा माना जाता है कि माता को गाय के घी का भोग लगाने से सुख-शांति और स्वास्थ्य लाभ मिलता है।
SEPT 21, 2025 15:40 IST

Shardiya Navratri 2025 LIVE: किस दिन होगी कलश स्थापना?

साल 2025 में 22 सितंबर के दिन शारदीय नवरात्रि का पहला दिन है। इसी दिन कलश स्थापना होगी। कलश स्थापना तो ही घटस्थापना कहते हैं।
SEPT 21, 2025 15:20 IST

Shardiya Navratri 2025 LIVE: माता रानी के श्रृंगार की सामग्री

  • लाल चुनरी
  • चूड़ी
  • बिछिया
  • पायल
  • माला
  • कान की बाली
  • नाक की नथ
  • सिंदूर
  • बिंदी
  • मेहंदी
  • काजल
  • आलता
  • नेलपॉलिश
  • लिपस्टिक
  • इत्र
SEPT 21, 2025 14:51 IST

पीरियड्स में नवरात्रि व्रत कैसे करें?


अगर आप नवरात्रि में 9 दिनों का व्रत करना चाहते हैं और नवरात्रि शुरू होने के बाद आपके पीरियड्स आ जाएं तो आपको परेशान नहीं होना है, अपना व्रत करते रहना है। आप पीरियड्स में 9 दिनों तक व्रत रख सकते हैं। लेकिन पूजा न करें। घर के किसी दूसरे सदस्य से आप माता रानी की पूजा करवा सकते हैं।
SEPT 21, 2025 14:05 IST

व्रत कब नहीं करना चाहिए?

कुछ लोगों के लिए व्रत रखना सही नहीं होता। जैसे छोटे बच्चे, बुज़ुर्ग, प्रेग्नेंट या स्तनपान करवाने वाली महिलाएं, बीमार लोग (खासकर डायबिटीज वाले) और बहुत कमजोर व्यक्ति। इसके अलावा अगर उपवास से आपकी सेहत पर खतरा हो सकता है, या वो धार्मिक नियमों के मुताबिक सही नहीं माना जाता, तो ऐसे व्रत से बचना ही बेहतर है।