शरद पूर्णिमा की खीर खाने का समय 2025 में, शरद पूर्णिमा की खीर कब खानी है 2025; शरद पूर्णिमा की खीर कितने बजे उठानी है?

शरद पूर्णिमा की खीर खाने का समय 2025 में (sharad purnima kheer kheer eating time 2025): आज की रात शरद पूर्णिमा पर चंद्रमा की रोशनी में खीर रखी जाती है। मान्यता है कि शरद पूर्णिमा के दिन चंद्रदेव अपनी 16 कलाओं से युक्त होते हैं। इस दिन चंद्रमा की चांदनी में खीर रखने से उसमें औषधीय गुण आ जाते हैं। आइए जानते हैं कि शरद पूर्णिमा की रात में रखी खीर कब खानी चाहिए?

शरद पूर्णिमा की खीर खाने का समय 2025 में (sharad purnima kheer kheer eating time 2025): शरद पूर्णिमा हिंदू धर्म में एक विशेष और पवित्र त्योहार है, जो आश्विन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। इस रात को चंद्रमा अपनी 16 कलाओं के साथ पूर्ण रूप से चमकता है और मान्यता है कि उसकी किरणें अमृत के समान औषधीय गुणों से भरी होती हैं। इस दिन खीर बनाकर चांदनी में रखने और अगले दिन खाने की परंपरा सदियों पुरानी है। यह खीर न केवल स्वादिष्ट होती है, बल्कि स्वास्थ्य, समृद्धि, और दीर्घायु का प्रतीक भी मानी जाती है। साल 2025 में शरद पूर्णिमा 6 अक्टूबर को मनाई जा रही है।

Sharad Purnima   (Pic Credit-Canva)

शरद पूर्णिमा की खीर कितने बजे खाएं? (Pic Credit-Canva)

शरद पूर्णिमा 2025 की तारीख और शुभ मुहूर्त

शरद पूर्णिमा 2025 में 6 अक्टूबर 2025, सोमवार को मनाई जा रही है। इस दिन पूर्णिमा तिथि 6 अक्टूबर को दोपहर 12:23 बजे शुरू हो चुकी है और 7 अक्टूबर को सुबह 9:16 बजे समाप्त होगी। इस दिन चंद्रोदय शाम 5:27 बजे के आसपास होगा, जो चंद्रमा दर्शन और पूजा के लिए शुभ समय है। खीर रखने और पूजा का सबसे अच्छा मुहूर्त रात 10:53 बजे भद्रा समाप्ति के बाद से रात 12:09 बजे तक है, जो लाभ-उन्नति मुहूर्त में आता है। इस समय चंद्रमा की किरणें सबसे अधिक प्रभावशाली होती हैं।

End of Feed