अध्यात्म

Shani Vakri 2024: कुंभ राशि में व्रकी होंगे शनि, इन राशि वालों के जीवन में मचेगी हलचल

Shani Vakri 2024: शनि ग्रह को न्याय का देवता माना जाता है। ये लोगों को उनके कर्मों के आधार पर फल देते हैं। जून के अंत शनि देव वक्री अवस्था में जानें वाले हैं। शनि की उल्टी चाल से कुछ राशि के लोगों को बहुत परेशानी देखने को मिल सकती है। आइए जानें उन राशियों के बारे में।

Image

Shani Vakri 2024

Shani Vakri 2024: ज्योतिष शास्त्र में ग्रह गोचर और उनकी चालों को बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है। ग्रह की चाल बदलने से सारी 12 राशियों पर अलग- अलग प्रभाव पड़ता है। सारे ग्रहों में शनि देव को सबसे धीमी गति से चलने वाला ग्रह माना गया है। शनि ग्रह 30 जून को अपनी स्वराशि कुंभ राशि में वक्री अवस्था में पहुंच जाएंगे। शनि की वक्री चाल से हर राशि के जातक पर नकारात्मक और सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। ऐसे में आइए जानते हैं शनि की वक्री से किन राशि वालों को मुसीबत का सामना करना पड़ सकता है।

इन राशिवालों को हो सकती है मुसीबत

मेष राशि

शनि की वक्री से मेष राशि के जातक को परेशानी झेलनी पड़ सकती है। इस दौरान आप अपनी संतान को लेकर भी परेशान रहेंगे। इसके साथ ही आपको बिजनेस में भी नुकसान देखना पड़ सकता है। नौकरी करने वाले लोगों की नौकरी में परेशानी आ सकती है।

मिथुन राशि

शनि मिथुन राशि में नौवें भाव में वक्री होने जा रहे हैं। इस समय में आपको अपने आत्मविश्वास में कमी देखने को मिलेगी। इसके साथ ही आप इस समय में कोई भी नया काम ना शुरू करें। बिजनेस कर रहे लोगों को नुकसान हो सकता है। वहीं नौकरी करने वाले जातक अपने काम से परेशान हो सकते हैं। परिवार में वाद- विवाद हो सकता है।

सिंह राशि

शनि आपकी राशि से सातवें भाव में वक्री होंगे। इस समय में आप किसी भी तरह के वाद- विवाद से बचें। इसी के साथ आप इस समय में कोई भी लेनदेन ना करें। लेन- देन आपको नुकसान पहुंचा सकता है। छात्रों के लिए भी ये समय ठीक नहीं रहेगा। मेहनत के बाद भी सफलता हाथ नहीं लग पाएगी।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातक को शनि वक्री से परेशानी देखने को मिल सकती है। बिजनेस में आपको नुकसान देखने को मिलेगा वहीं जीवनसाथी के साथ भी आपको मन मुटाव देखने को मिलेगा। इस समय में आपके ऊपर खर्चे का बोझ अधिक बढ़ सकता है। लव लाइए में भी दरार आ सकती है।

Jayanti Jha
जयंती झाauthor

बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हुई। दिल्ली विश्वविद्यायलय से हिंदी ऑनर्स से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से हिंदी में मास्टर्स की डिग्री ली और इसके साथ ही दिल्ली के विवेकानंद कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता में डिपलोमा किया। डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में रफ्तार से हुई। अगस्त 2023 से Times Network में timesnowhindi.com के फीचर टीम के साथ जुड़ी हूं। इससे पहले vianet media pvt. ltd में बतौरा हिंदी टाइपिस्ट 1 साल काम किया। रफ्तार में रहकर आध्यात्म पर लिखना शुरू किया । आध्यात्म के बारे में जानना और उसके बारे में चर्चा करना पसंद है। ग्रहों, नक्षत्रों और राशियों के बारे में जानना बहुत पसंद है। लोगों तक सही जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता रहती है।

और पढ़ें
End of Article