अध्यात्म

Shani Vakri 2024: शनि की उल्टी चाल से ये राशियां होगी मालामाल, भर जाएगी तिजोरी

Shani Vakri 2024: शनि देव न्याय का देवता माना जाता है। ये व्यक्ति को कर्म के अनुसार फल देते हैं। जल्द ही शनि देव वक्री अवस्था में पहुंचने वाले हैं। आइए जानें शनि वक्री से किन राशि वालों को मालामाल करने वाला हैं।

Image

Shani Vakri 2024

Shani Vakri 2024: ज्योतिष शास्त्र में शनि देव को सबसे क्रूर ग्रह में से एक माना जाता है। शनि के कहर से सारी राशि के जातक को संभलकर रहते हैं। शनि देव जातक उनके कर्मों के अनुसार फल देते हैं। जो लोग जैसा कर्म करते हैं। उनको वैसे ही परिणाम देखने को मिलते हैं। शनि देव 29 जून को रात 11 बजकर 49 मिनट पर कुंभ राशि में वक्री होंगे। इसके बाद शनि देव 15 नवंबर को मार्गी हो जाएंगे। शनि की वक्री चाल से हर राशि के ऊपर अलग- अलग असर पड़ता है। आइए जानते हैं शनि की वक्री से किन राशि के जातक को बहुत लाभ होगा।

इन राशि वालों को करेंगे मालामाल

मेष राशि

शनि की वक्री दृष्टि से मेष राशि के जातक को बहुत ही लाभ मिलेगा। इस समय में आपको अचानक धन का लाभ होगा। इसी के साथ बिजनेस में भी इस समय आपको वृद्धि देखने को मिल सकती है। जो लोग नौकरी की तलाश कर रहें हैं। उन लोगों को नौकरी मिल सकती है।

मिथुन राशि

शनि की उल्टी चाल से मिथुन राशि के जातक को बहुत ही फायदा होने वाला है। कारोबार में भी आपको लाभ मिल सकता है। अगर आपका कोई काम रुका हुआ है तो वो भी इस समय में पूरा हो सकता है।

वृश्चिक राशि

शनि वक्री से वृश्चिक राशि के जातक को अद्भुत लाभ देखने को मिलेगा। आपकी आय में अचानक वृद्धि हो सकती है। इसके साथ ही लव लाइफ में भी आपको सफलता हासिल होगी। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बितेगा।

धनु राशि

धनु राशि के जातक को शनि वक्री से शुभ परिणाम देखने को मिलेगा। इस समय में आपको धन का लाभ हो सकता है। इस दौरान आपको कोई गुड न्यूज सुनने को मिल सकती है। नौकरी करने वाले लोगों को प्रमोशन मिल सकता है।

Jayanti Jha
जयंती झाauthor

बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हुई। दिल्ली विश्वविद्यायलय से हिंदी ऑनर्स से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से हिंदी में मास्टर्स की डिग्री ली और इसके साथ ही दिल्ली के विवेकानंद कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता में डिपलोमा किया। डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में रफ्तार से हुई। अगस्त 2023 से Times Network में timesnowhindi.com के फीचर टीम के साथ जुड़ी हूं। इससे पहले vianet media pvt. ltd में बतौरा हिंदी टाइपिस्ट 1 साल काम किया। रफ्तार में रहकर आध्यात्म पर लिखना शुरू किया । आध्यात्म के बारे में जानना और उसके बारे में चर्चा करना पसंद है। ग्रहों, नक्षत्रों और राशियों के बारे में जानना बहुत पसंद है। लोगों तक सही जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता रहती है।

और पढ़ें
End of Article