Shani Pradosh Vrat: शनि प्रदोष व्रत आज, कैसे और कब करें आज का पूजन, नोट करें पूजा विधि और मुहूर्त

Shani Pradosh Vrat: आज 27 जून 2026, शनिवार के दिन शनि प्रदोष व्रत किया जा रहा है। आइए जानते हैं कब और कैसे करना है प्रदोष व्रत का पूजन। नोट करें प्रदोष व्रत की पूजा विधि और शुभ मुहूर्त।

Shani Pradosh Vrat: शनि प्रदोष व्रत भगवान शिव और शनिदेव दोनों की कृपा प्राप्त करने का अत्यंत शुभ अवसर माना जाता है। जब प्रदोष व्रत शनिवार के दिन पड़ता है, तब इसका महत्व कई गुना बढ़ जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन प्रदोष काल में विधि-विधान से भगवान शिव, माता पार्वती और शनिदेव की पूजा करने से जीवन में आ रही बाधाएं दूर होती हैं और शनि से जुड़े कष्टों, विशेषकर साढ़ेसाती और ढैय्या के अशुभ प्रभाव में राहत मिलती है। साथ ही सुख, समृद्धि और मानसिक शांति की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं कब और कैसे करना है प्रदोष व्रत का पूजन। नोट करें प्रदोष व्रत की पूजा विधि और शुभ मुहूर्त। (Shani Pradosh Puja Time)

shani pradosh vrat

शनि प्रदोष व्रत की पूजा विधि और समय

आज कौन सा व्रत है

आज 27 जून 2026 को शनिवार के दिन शनि प्रदोष व्रत किया जा रहा है। किसी भी माह की त्रियोदशी तिथि पर प्रदोष व्रत रखा जाता है। प्रदोष व्रत भगवान शिव को समर्पित होता है, लेकिन जब यह शनिवार के दिन पड़ता है तो इसे शनि प्रदोष व्रत कहा जाता है। शनि प्रदोष व्रत रखने और प्रदोष काल में शिवलिंग का अभिषेक करने से शनि दोष, साढ़ेसाती और जीवन की अनेक बाधाओं से राहत मिलती है।

प्रदोष काल का शुभ समय

शनि प्रदोष व्रत में पूजा का सबसे महत्वपूर्ण समय प्रदोष काल होता है। आज 27 जून के दिन प्रदोष काल शाम 7:04 बजे से रात 9:06 बजे तक रहेगा। इसी अवधि में भगवान शिव और माता पार्वती की विशेष पूजा-अर्चना करनी चाहिए। इस दौरान पूजन करने से पुण्य की प्राप्ति होती है।

End of Feed