Shani Ka Gochar (28 November 2025), वृषभ राशिफल: वृषभ राशि वालों के लिए कैसी रहेगी शनि की सीधी चाल, जानिए उनके जीवन पर क्या पड़ेगा प्रभाव

Shani Gochar (28 November 2025) Vrishabh Rashifal, शनि मार्गी गोचर का वृषभ राशि का राशिफल: शनिदेव का मीन राशि में मार्गी होना वृषभ राशि वालों के लिए रुके हुए कार्यों को गति देने वाला साबित होगा। दिसंबर 2025 से जून 2026 तक का समय धीरे-धीरे तरक्की और स्थिरता लेकर आएगा। बस एक बात याद रखें कि शनि मेहनत और धैर्य का फल देते हैं। इस कारण मेहनत जारी रखें और जल्दबाजी से बचें। आने वाला साल आपके लिए लाभकारी और सुखद साबित होगा।

Shani Ka Gochar, Taurus Horoscope in Hindi: 28 नवंबर 2025 को सुबह ठीक 9 बजकर 20 मिनट पर शनिदेव मीन राशि में वक्री से मार्गी हो जाएंगे। आपके लिए यह बदलाव बेहद राहत भरा है क्योंकि पिछले पांच महीनों से (29 जून 2025 से) शनि वक्री चल रहे थे। इस दौरान आपने मेहनत तो खूब की, लेकिन परिणाम अपेक्षा से कम मिले, रुके हुए काम और अटके, आय के स्रोतों में रुकावटें आईं और खर्चे बढ़ते गए। अब शनि के मार्गी होने से उनकी गति तेज होगी और आपके 11वें लाभ भाव में बैठे शनिदेव धीरे-धीरे अपना पूरा शुभ फल देना शुरू कर देंगे। आइए जानते हैं कि अगले एक साल में आपकी जिंदगी के हर क्षेत्र में क्या बदलाव आएगा।

शनि की सीधी चाल का वृषभ राशि पर असर

शनि की सीधी चाल का वृषभ राशि पर असर

करियर और नौकरी

पिछले कई महीनों से प्रमोशन, इंक्रीमेंट या जॉब चेंज का इंतजार कर रहे थे तो अब राहत की सांस लें। दिसंबर 2025 से मार्च 2026 के बीच अच्छी खबर आने के प्रबल योग बन रहे हैं। सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों को जनवरी-फरवरी 2026 में सफलता मिल सकती है। प्राइवेट सेक्टर में सीनियर्स का सपोर्ट बढ़ेगा और रुके हुए प्रोजेक्ट आगे बढ़ेंगे। विदेश से जुड़ी नौकरी या ट्रांसफर के इच्छुक लोगों के लिए भी मार्च 2026 तक शुभ समाचार आने की संभावना है। बस अभी जल्दबाजी न करें। धैर्य रखें तो जून 2026 तक स्थायी तरक्की पक्की है।

End of Feed