Shani Ka Gochar, Gemini Horoscope in Hindi: 28 नवंबर 2025 को सुबह ठीक 9 बजकर 20 मिनट पर शनिदेव मीन राशि में वक्री से मार्गी हो जाएंगे। मिथुन राशि वालों के लिए यह बदलाव बहुत बड़ी राहत लेकर आ रहा है क्योंकि शनि आपके दसवें भाव में हैं। पिछले पांच महीने 29 जून 2025 से शनि वक्री चल रहे थे, जिस कारण नौकरी-बिजनेस में बार-बार रुकावटें आईं, बॉस या क्लाइंट से तनाव बना, मेहनत के बावजूद प्रमोशन-अप्रेजल अटके रहे और मानसिक तनाव बहुत बढ़ गया था। अब शनि के मार्गी होते ही उनकी गति तेज होगी और कर्म भाव के शनि धीरे-धीरे अपना पूरा शुभ फल देना शुरू कर देंगे।
शनि की मार्गी चाल का मिथुन राशि वालों पर क्या होगा असर
नौकरी और करियर
दिसंबर 2025 से मार्च 2026 तक प्रमोशन, सैलरी हाइक या नई जॉब का इंतजार खत्म होगा। जो लोग जॉब चेंज करना चाहते थे, उन्हें जनवरी-फरवरी में अच्छे ऑफर मिलेंगे। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को भी सफलता के मजबूत योग बन रहे हैं। विदेशी कंपनी या MNC में काम करने वालों को विदेश ट्रिप या ऑन-साइट का मौका मौका मिल सकता है। बॉस के साथ पिछले कुछ महीनों का तनाव अब कम होगा और आपकी मेहनत को मान्यता मिलेगी।
व्यापार और धन
बिजनेस में पिछले कई महीनों से जो पार्टनरशिप या डील अटकी थीं, वे अब आगे बढ़ेंगी। दिसंबर से अप्रैल 2026 तक नया प्रोजेक्ट या नया बिजनेस शुरू करने का सबसे अच्छा समय है। ट्रैवल, टूरिज्म, कम्युनिकेशन, मीडिया, आईटी, एजुकेशन और कंसल्टेंसी वाले बिजनेस वालों को बड़ा मुनाफा होगा। पुराना उधार पैसा वापस आने लगेगा। स्टॉक मार्केट में लंबे निवेश से फायदा होगा।
शिक्षा
स्टूडेंट्स के लिए यह समय शानदार है। कॉम्पिटिटिव एग्जाम, इंटरव्यू या विदेश में पढ़ाई के लिए अप्लाई किया था तो जनवरी से मार्च 2026 तक सकारात्मक रिजल्ट आएंगे। इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, लॉ और मीडिया के स्टूडेंट्स को विशेष सफलता मिलेगी। एकाग्रता बढ़ेगी और रिजल्ट पहले से बहुत बेहतर आएगा।
स्वास्थ्य
पिछले कुछ महीनों में घुटने, कमर या नसों का दर्द परेशान कर रहा था, उसमें अब धीरे-धीरे राहत मिलेगी। मानसिक तनाव भी कम होगा। बस शनि की ढैय्या अभी चल रही है, इसलिए ज्यादा तला-भुना और बाहर का खाना अवॉइड करें।
पारिवारिक और लव लाइफ
घर में माता-पिता के साथ छोटे-मोटे मतभेद थे, वे अब सुलझ जाएंगे। ऑफिस की टेंशन घर पर नहीं लाएंगे तो दाम्पत्य जीवन और भी मधुर रहेगा। अविवाहित लोगों के लिए विवाह के प्रस्ताव दिसंबर 2025 से मई 2026 तक मजबूत आएंगे। लव रिलेशनशिप में विश्वास और स्थिरता बढ़ेगी।
शनि का मार्गी होना मिथुन राशि वालों के लिए करियर और बिजनेस की नई शुरुआत का संकेत है। दिसंबर 2025 से जून 2026 तक का समय मेहनत का पूरा फल देने वाला रहेगा। बस एक बात याद रखें कि शनि मेहनत और ईमानदारी का फल देते हैं, इसलिए कोई शॉर्टकट न अपनाएं। आने वाला एक साल आपके लिए स्थिरता, सम्मान और तरक्की लेकर आएगा।
उपाय
सूर्यास्त से पहले सरसों का तेल + काले तिल एक छोटी कटोरी में लेकर शनि मंदिर जाएं। शनि देव पर तेल चढ़ाएं और 7 बार ‘ॐ शं शनैश्चराय नमः’ बोलते हुए परिक्रमा करें। बचा तेल घर लाकर मुख्य दरवाजे के दोनों साइड ऊपर लगा दें। करियर-बिजनेस की हर रुकावट 40-50 दिन में दूर हो जाएगी। काली उड़द + काला कपड़ा + लोहे की छोटी कील + 7 काली मिर्च को काले कपड़े में बांधकर शनि मंदिर में दान करें या बहते पानी में प्रवाहित करें। पुराना कर्ज और बॉस का गुस्सा खत्म हो जाएगा।
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
