Shani Ka Gochar (28 November 2025), कर्क राशिफल: 28 नवंबर से खुल जाएगी कर्क राशि वालों की किस्मत, मार्गी शनि खोलेंगे किस्मत का ताला

Shani Gochar (28 November 2025) Kark Rashifal, शनि मार्गी गोचर का कर्क राशि पर प्रभाव: 28 नवंबर को शनि मीन राशि में रहते हुए मार्गी हो जाएंगे। इससे कर्क राशि वालों को बंपर लाभ मिलेगा। शनि की वक्री अवस्था में जो समस्याएं और परेशानियां थीं, वो सभी दूर हो जाएंगी। आइए जानते हैं कि कर्क राशि वालों के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर शनि के मार्गी होने का क्या असर होगा।

Shani Ka Gochar, Cancer Horoscope in Hindi: 28 नवंबर 2025 की सुबह 9 बजकर 20 मिनट पर शनि मीन राशि में मार्गी हो जाएंगे। यह बदलाव कर्क राशि वालों के लिए काफी शुभ रहेगा, क्योंकि शनि आपके नवम भाव (भाग्य स्थान) में सीधी चाल से चलेंगे। वक्री अवस्था की रुकावटें अब दूर होंगी, भाग्य का साथ मिलेगा और जीवन के कई क्षेत्रों में स्थिरता आएगी। धार्मिक रुचि बढ़ेगी, यात्राएं लाभदायक रहेंगी और पुराने प्रयासों का फल मिलना शुरू हो जाएगा। हालांकि, भावनात्मक उतार-चढ़ाव थोड़े रह सकते हैं, इसलिए धैर्य रखें।

शनि के मार्गी होने का कर्क पर असर

शनि के मार्गी होने का कर्क पर असर

करियर और व्यापार

करियर में बड़ा सुधार होगा। जो रुकावटें या मानसिक तनाव वक्री शनि से बने थे, वे खत्म हो जाएंगे। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जबकि व्यापारियों के लिए नए सौदे या साझेदारी के योग बनेंगे। आत्मविश्वास बढ़ेगा, निर्णय लेना आसान होगा और मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। छोटी-मोटी यात्राएं कामकाज में सफलता दिलाएंगी।

End of Feed