Shani Dhaiya 2025: शनि ढैय्या की अवधि ढाई साल की होती है और कई बार इसे व्यक्ति के जीवन में कठिन समय या परीक्षा की घड़ी माना जाता है। हालांकि, इसका प्रभाव हर व्यक्ति पर एक जैसा नहीं होता। यह कुंडली की स्थिति और कर्मों पर निर्भर करता है कि शनि ढैय्या किस पर कैसा प्रभाव डालेगी। अगर व्यक्ति के कर्म खराब है और कुंडली में शनि की स्थिति कमजोर है तो इसका बड़ा ही भयानक प्रभाव पड़ता है। इस समय सिंह और धनु राशि वालों पर शनि ढैय्या चल रही है ऐसे में इन राशि वालों को बेहद सतर्क रहना होगा। बता दें इन दोनों राशियों पर शनि ढैय्या 2027 तक बनी रहेगी।
Shani Dhaiya 2025 Singh Rashi (सिंह राशि वालों पर है शनि ढैय्या का साया)
शनि वर्तमान में सिंह राशि से आठवें स्थान में है, इसलिए इस राशि पर शनि ढैय्या चल रही है जो 2027 तक रहेगी। इस दौरान अचानक जीवन में परिवर्तन देखने को मिल सकता है। मानसिक तनाव या अकेलापन महसूस हो सकता है। जीवन में रुकावटें आ सकती हैं। योजनाओं के सफल होने में देरी हो सकती है। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने की जरूरत होगी। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना होगा। पेट, हड्डियों या त्वचा से जुड़ी परेशानी हो सकती है।
Shani Dhaiya 2025 Dhanu Rashi (धनु राशि पर भी है शनि ढैय्या)
शनि वर्तमान में धनु राशि से चौथे स्थान में है। इस राशि पर भी शनि ढैय्या चल रही है। इसलिए इस राशि के लोगों को भी 2027 तक सावधान रहना होगा। हालांकि आपको शनि ढैय्या कई मामलों में लाभ भी देगी। लेकिन दुश्मनों से आपको सावधान रहना होगा क्योंकि गुप्त शत्रु आपका काम बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर भी सतर्क रहना होगा।
Shani Dhaiya Upay (कैसे बचें शनि ढैय्या से)
हनुमान चालीसा का नियमित पाठ करें। शनिवार के दिन "ॐ शं शनैश्चराय नमः" मंत्र का सच्चे मन से जाप करें। शनिवार को तिल, काली उड़द, तेल, कंबल आदि का दान करें। कर्म सुधारें, संयमित रहें और अधर्म से बचें। जरूरतमंदों की मदद करें।
