शब-ए-बारात का रोजा कब और कैसे खोलें, आज रोजा इफ्तार का क्या है समय, पढ़ें रोजा खोलने की दुआ

Shab E Barat Roza 2026 Iftar Time: शब-ए-बारात इस्लाम में बेहद ही पाक रात मानी जाती है। इस रात को लोग अल्लाह से अपने गुनाहों की माफी मांगते हैं। यह शाबान महीने के 14वीं और 15वीं रात के बीच की रात होती है। अधिकतर लोग इसके अगले दिन रोजा रखते हैं। साल 2026 में शब-ए-बारात 3 फरवरी को थी। आज 4 फरवरी को इसका रोजा रखा गया है। आइए जानते हैं कि इस दिन रोजा कैसे खोलना चाहिए?

Shab E Barat Roza 2026 Iftar Time: शब-ए-बारात इस्लाम में इबादत, तौबा और अल्लाह से मगफिरत मांगने की खास रात मानी जाती है। इस रात के बाद आने वाले दिन यानी 15 शाबान को रोजा रखने को लेकर इस्लामिक विद्वानों के बीच अलग-अलग राय मिलती है, लेकिन बहुत से लोग नफ्ल रोजा रखते हैं। ऐसे में रोजा खोलने यानी इफ्तार का तरीका क्या होना चाहिए, क्या पढ़ना चाहिए और किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। यह जानना जरूरी हो जाता है।

रोजा इफ्तार का समय क्या है

रोजा इफ्तार का समय क्या है?

4 फरवरी को रोजा इफ्तार का समय

आज 4 फरवरी को रोजा इफ्तार का समय शाम 6 बजकर 3 मिनट रहेगा। हालांकि अलग-अलग शहरों में समय कुछ अलग हो सकता है। यह दिल्ली में इफ्तार का समय है। इस कारण अपने घर के पास की मस्जिद से एक बार समय जरूर टैली कर लें।

End of Feed