Morning Tips: सुबह उठकर इन 6 पेड़ों के दर्शन करना है बड़ा ही फलकारी, बरसती है मां लक्ष्मी की कृपा

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 14, 2022, 05:48 PM IST

Morning Tips: हिंदू धर्म में कई पेड़-पौधों को पवित्र मान कर उनकी पूजा की जाती है। इनमें से तुलसी और केले जैसे कुछ ऐसे खास पेड़-पौधे होते हैं। जिनमें देवी-देवताओं का वास माना जाता है। माना जाता है कि, इनकी छत्र-छाया में विधि-विधान से पूजा और जप करने से साधक को सुख-समृद्धि और सौभाग्य का वरदान मिलता है।

KEY HIGHLIGHTS
  • हिन्‍दू धर्म में कई पेड़-पौधों को माना गया है पवित्र
  • सुबह उठकर इन पेड़-पौधों के दर्शन मात्र से मिलती है सफलता
  • इन पेड़-पौधों को घर में लगाने से आती है सुख-समृद्धि

Morning Tips: हिंदू धर्म में पेड़-पौधों और प्राकृति को बहुत महत्‍व दिया गया है। इनमें से तुलसी और केले जैसे कुछ ऐसे खास पेड़-पौधे होते हैं, जिनमें देवी-देवताओं का वास माना जाता है। इसलिए खास मौकों पर इन पवित्र पेड़ों की पूजा की जाती है। माना जाता है कि, इनकी छत्र-छाया में विधि-विधान से पूजा और जप करने से साधक को सुख-समृद्धि और सौभाग्य का वरदान मिलता है। कई ऐसे पेड़ भी होते हैं, जिनके दर्शन मात्र से कई लाभ मिल जाते हैं। वास्‍तुशास्‍त्र में इन पेड़ों का जिक्र करते हुए कहा गया है कि, सुबह उठकर लोगों को इन पेड़ के दर्शन अवश्‍य करना चाहिए। ऐसे व्‍यक्ति पर मां लक्ष्‍मी की कृपा बरसती है।

vastu shastra tips

सुबह इन खास पेड़ों के दर्शन मात्र से बरखती है मां लक्ष्‍मी की कृपा

- हिन्‍दू धर्म के अनुसार, पीपल में भगवान विष्णु वास करते हैं। पीपल के पेड़ का सुबह दर्शन करने, दोपहर में जल चढ़ाने और शाम के समय पीपल के पेड़ के पास घी का दीपक जलाने से पितरों का आशीर्वाद मिलता है। इसके साथ भगवान विष्‍णु और मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है।

End of Feed