क्या आज प्रदोष है, कब रखा जाएगा प्रदोष व्रत? जानिए साल 2026 के दूसरे प्रदोष व्रत की सही तारीख और पूजन मुहूर्त

Second Pradosh Vrat January 2026 Kab Hai: साल 2026 की शुरुआत पौष माह के शुक्ल पक्ष के प्रदोष व्रत से हुई थी। अब जनवरी 2026 में दूसरा प्रदोष व्रत माघ माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को रखा जाएगा। आइए जानते हैं कि माघ माह में प्रदोष व्रत कब रखा जाएगा और इस दिन पूजन का शुभ मुहूर्त क्या है?

Second Pradosh Vrat January 2026 Kab Hai: साल 2026 की शुरुआत प्रदोष व्रत से हुई थी और अब जनवरी महीने में दूसरी बार यह पावन व्रत आ रहा है। यह माघ मास का पहला प्रदोष व्रत होने के कारण यह विशेष महत्व रखता है। भगवान शिव की आराधना के लिए सबसे उत्तम तिथि त्रयोदशी मानी जाती है और इस दिन व्रत रखने से भोलेनाथ जल्द प्रसन्न होकर कृपा बरसाते हैं। आइए जानते हैं कि 2026 में जनवरी का दूसरा प्रदोष व्रत कब है, प्रदोष काल का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा।

साल का दूसरा प्रदोष व्रत कब रखें

साल का दूसरा प्रदोष व्रत कब रखें ?

शुक्र प्रदोष व्रत की सही तारीख

वैदिक पंचांग के अनुसार, माघ मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि 15 जनवरी 2026 (गुरुवार) की रात्रि 08:16 बजे से शुरू होकर 16 जनवरी 2026 (शुक्रवार) की रात्रि 10:21 बजे तक रहेगी। ऐसे में त्रयोदशी तिथि में प्रदोष काल 16 जनवरी को पड़ रहा है। इस कारण 16 जनवरी को ही प्रदोष व्रत रखा जाएगा। 16 जनवरी को शुक्रवार का दिन है। इस कारण साल 2026 के दूसरे प्रदोष व्रत को शुक्र प्रदोष व्रत कहा जाएगा।

End of Feed