Sawan 7th Somwar 2023: श्रावण मास के सोमवार के व्रत का विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार श्रावण सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा करने से साधक को सौभाग्य और समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है। वैदिक पंचांग के अनुसार 21 अगस्त 2023 को श्रावण मास का सातवां सोमवार व्रत रखा जाएगा। ऐसे में इस दिन आस्थावानों को भगवान शिव की पूजा के अलावा नाग देवता की पूजा करना भी सौभाग्यशाली रहेगा। सावन के सांतवे सोमवार के साथ इस दिन नागा पंचमी का भी त्योहार है। नाग पंचमी होने के कारण इस बार ये और भी ज्यादा खास हो जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं सावन के सोमवार को किन मंत्रों का जाप करें।
Shiv Mantra
ॐ नम: शिवाय
ॐ हं हं सह:
ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्। उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥
ॐ नमः शिवाय शान्ताय
ॐ नमः शिवाय व्योमकेश्वराय
ॐ नमो भगवते रुद्राय
ॐ पार्वतीपतये नमः
ॐ नमो भगवते रूद्राय नम:
ॐ नमः शिवाय गङ्गाधराय:
“ॐ नमः शिवाय शान्ताय:
“ॐ पार्वतीपतये नमः
ऐसा माना जाता है कि सावन के सोमवार को इन मंत्रों का जाप करने से साधक को मनचाहा वर प्राप्त होता है। सोमवार की सुबह स्नान आदि के बाद शिव मंदिर में जाकर जलाभिषेक करें और इन मंत्रों का जाप करें। कम से कम 11 बार इन मंत्रों का जाप करने से शुभ फल प्राप्त होता है।
