Sawan Shivratri Vrat Vidhi In Hindi (सावन शिवरात्रि व्रत विधि): शिवरात्रि महादेव को समर्पित सबसे महत्वपूर्ण त्योहार होता है। जो हर महीने की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। वैसे तो हर महीने में शिवरात्रि पड़ती है लेकिन सावन महीने की शिवरात्रि का खास महत्व माना गया है जो इस बार 2 अगस्त को पड़ रही है। इस दिन शिव उपासक व्रत रखते हैं और विधि विधान महादेव की पूजा-अर्चना करते हैं। इस दिन शिवलिंग पर जल चढ़ाना अत्यंत शुभ माना जाता है। यहां हम आपको बताएंगे सावन शिवरात्रि का व्रत कैसे रखा जाता है।
Sawan Shivratri Vrat Vidhi In Hindi (सावन शिवरात्रि व्रत विधि)
- सावन शिवरात्रि व्रत वाले दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और स्वच्छ कपड़े पहनें।
- इसके बाद शिव जी की विधि विधान पूजा करें।
- इसके बाद व्रत का संकल्प लें।
- इसके बाद शिवलिंग पर पंचामृत चढ़ाएं।
- भगवान शिव की पूजा करते समय मन ही मन ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का जप करते रहें।
- फिर पूरे दिन फलाहार व्रत रखें।
- शाम में फिर से शिव शंकर भगवान की पूजा करें और इस समय शिवरात्रि की कथा भी सुनें।
- फिर अगले दिन व्रत का पारण करें।
Sawan Shivratri Vrat Me Kya Khaye (सावन शिवरात्रि व्रत में क्या खाएं)
सावन शिवरात्रि व्रत में फलाहार ले सकते हैं। लेकिन अन्न का सेवन बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। अगर बिना नमक के व्रत नहीं रख सकते तो आप सेंधा नमक का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस व्रत में दूध और दही का सेवन करने से बचना चाहिए।
