Sawan Shivratri Vrat 2024 Parana Time, Vidhi (सावन शिवरात्रि व्रत पारण समय 2024): सावन शिवरात्रि के दिन कई भक्त व्रत रखते हैं। धार्मिक मान्यताओं अनुसार ये व्रत बेहद कल्याणकारी माना जाता है। इस व्रत में अन्न ग्रहण नहीं किया जाता है हालांकि फलाहार ले सकते हैं। व्रत के पारण की बात करें शिवरात्रि व्रत का पारण अगले दिन किया जाता है। लेकिन चतुर्दशी तिथि समाप्त होने से पहले व्रत खोलना अनिवार्य है। यहां हम आपको बताएंगे सावन शिवरात्रि व्रत खोलने का समय और विधि।
Sawan Shivratri Parana Time 2024
सावन शिवरात्रि व्रत पारण टाइम 2024 (Sawan Shivratri Vrat Parana Time 2024)
सावन शिवरात्रि व्रत का पारण समय 3 अगस्त की सुबह 05 बजकर 44 मिनट से दोपहर 03 बजकर 49 मिनट तक रहेगा। 3 अगस्त को चतुर्दशी तिथि का समापन दोपहर 03:50 पर होगा।
सावन शिवरात्रि व्रत पारण विधि (Sawan Shivratri Vrat Parana Vidhi)
सावन शिवरात्रि व्रत का पारण करने से पहले स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण कर लें। इसके बाद भगवान शिव की विधि विधान पूजा करें। फिर जरूरतमंदों को दान करें। इसके बाद ही पूजा में चढ़ाया गया प्रसाद खाकर अपना व्रत खोल लें।
सावन शिवरात्रि व्रत का पारण कब करना होता है (Sawan Shivratri Vrat Ka Parana Kab Karna Hota Hai)
सावन शिवरात्रि व्रत का पारण श्रावण चतुर्दशी तिथि समाप्त होने से पहले करना होता है। तभी इस व्रत का पूर्ण फल प्राप्त होता है।
