अध्यात्म

Sawan Somwar 2023: सावन के सातवें सोमवार के दिन करें इस विधि से पूजा, महादेव का मिलेगा आशीर्वाद

Sawan Somwar 2023: सनातन धर्म में सावन के महीने को बेहद ही शुभ माना गया है। सावन के पवित्र महीने में भगवान भोलेनाथ की पूजा- अर्चना का विधान है। इस बार अधिकमास के कारण सावन का महीना पूरे 59 दिना का है। अधिकमास के समाप्त होते ही एक बार फिर से सावन की शुरुआत हो गई है। सावन के महीने में सोमवार का दिन महादेव की पूजा के लिए खास होता है।

Image

Sawan Somwar 2023

Photo : iStock

Sawan 7th Somwar 2023: हिंदू धर्म में सावन के महीने के खास महत्व है। सावन का महीना पूरी तरह से भगवान शिव को समर्पित होता है। सावन के सोमवार का दिन शिव जी के पूजा- अर्चना के लिए बेहद ही शुभ माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि जो भी साधक सावन के महीने में सच्चे मन से शिव की उपासना करता है, उसके सारे कार्य सिद्ध होते हैं। इस बार मलमास के कारण सावन का महीना पूरे 59 दिन का है। सावन के सोमवार का व्रत करने से मनचाहे वर की प्राप्ति होती है। जो भी कुंवारी कन्या सावन के सोमवार का व्रत सच्ची भक्ति और आस्था के साथ करती हैं उनकों उनका मनचाहा जीवनसाथी मिलता है। इस बार सावन में पूरे 8 सोमवार के व्रत रखें जाएंगे। 6 सोमवार पूरे हो चुके हैं 21 अगस्त 2023 को सावन का सातवां सोमवार होगा । इस दिन भगवान महादेव की पूजा के शुभ योग बन रहे हैं। इस बार सोमवार के दिन नाग पंचमी का त्योहार भी पड़ रहा है। सावन के 7 वें सोमवार के दिन नाग पंचमी का त्योहार पड़ने से ये दिन और भी अधिक शुभ हो गया है। इस बोर जो भी भक्त सावन के सातवें सोमवार की विधिवत पूजा करेगा। उसको महादेव के साथ- साथ नाग देवता का भी आशीर्वाद प्राप्त होगा। आइए जानते हैं सावन के सोमवार के दिन किस विधि से पूजा करने से लाभ प्राप्त होगा।

सोमवार पूजा विधि

  • सावन को सातवें सोमवार के दिन सुबह पानी में गंगाजल डालकर स्नान करें।
  • उसके बाद व्रत का संकल्प लें कर महादेव का ध्यान करें।
  • इस दिन शिव मंदिर में जाकर नाग देवता और शिव जी का जलाभिषेक करें।
  • शिवलिंग पर फूल, बेलपत्र, अक्षत आदि अर्पित करें।
  • भगवान शिव को भांग बेहद ही प्रिय है इसलिए इस दिन पूजा में भांग शामिल करें।
  • पूजा के बाद भगवान शिव को भोग लगाएं।
  • इस दिन पूजा के समय शिव मंत्रों का जाप करें।

पूजा का शुभ मुहूर्त

सावन माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि 21 अगस्त 2023 को 00:21 बजे से 22 अगस्त 2023 को 02:00 बजे के बीच शुभ है।

नाग पंचमी पूजा का महत्व

हिंदू धर्म में नाग पूजा को लेकर एक विशेष नियम है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, नाग पंचमी के दिन नाग की पूजा करने से जीवन में आने वाली परेशानियां दूर हो जाती हैं। आपको मनचाहा फल भी मिलेगा। हिंदू कैलेंडर के अनुसार नाग पंचमी हर साल सावन माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाई जाती है। इस दिन शिव मंदिरों में नाग देवता की विशेष पूजा होती है।
TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article