सावन 2026 में बनेगी बुध-चंद्र की युति, कर्क राशि में 2 दिन साथ रहकर इन 3 राशियों की चमकाएंगे किस्मत

Budh Chandra Yuti In Sawan 2026: सावन 2026 की कुछ ही दिनों में शुरुआत हो जाएगी, जिस दौरान बुध और चंद्र ग्रह की युति बनेगी। चलिए जानें इस युति के समय और प्रभाव के बारे में।

Budh Chandra Yuti In Sawan 2026: 30 जुलाई से सावन 2026 की शुरुआत हो जाएगी, जो कि ज्योतिष दृष्टि से भी इस बार खास है। 28 अगस्त 2026 को सावन के समाप्त होने से पहले कई ग्रहों का राशि गोचर होगा। साथ ही शक्तिशाली ग्रहों की युति भी देखने को मिलेगी। ज्योतिष गणना का आकलन करें तो इस बार सावन 2026 में बुध और चंद्र ग्रह की भी युति बन रही है यानी ये दोनों ग्रह साथ में एक राशि में रहेंगे। आज यहां पर आप जानेंगे कि ग्रहों के राजकुमार बुध और मन-भावनाओं के कारक ग्रह चंद्र की कर्क राशि में युति सावन 2026 में कब से कब तक बनेगी। साथ ही आपको उन 3 राशियों के राशिफल के बारे में पता चलेगा, जिनके जीवन पर इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ने वाला है।

सावन 2026 में बनेगी बुध-चंद्र की युति, सावन 2026, बुध-चंद्र की युति

कर्क राशि में बनने वाली बुध-चंद्र की युति से 3 राशियों को होगा लाभ

कर्क राशि में कब से कब तक बनेगी युति?

द्रिक पंचांग की गणना के मुताबिक, 5 अगस्त 2026 को शाम में 7 बजकर 58 मिनट के आसपास बुध ग्रह का कर्क राशि में गोचर होगा, जहां पर वह 22 अगस्त 2026 तक रहने वाले हैं। इस बीच 11 अगस्त को चंद्र ग्रह कर्क राशि में प्रवेश कर जाएंगे। चंद्र ग्रह का ये गोचर सुबह 4 बजकर 42 मिनट के आसपास होगा। बता दें कि कर्क राशि में चंद्रमा 13 अगस्त 2026 की सुबह 6 बजकर 6 मिनट तक रहेंगे। ऐसे में 11 अगस्त की सुबह से लेकर 13 अगस्त 2026 की सुबह तक बुध और चंद्र ग्रह की युति कर्क राशि में बनेगी।

End of Feed