Sawan 2024 Start Date (सावन कब से शुरू है 2024): इस साल सावन महीने में बेहद अद्भुत संयोग बन रहा है। दरअसल 2024 में सावन की शुरुआत सोमवार से हो रही है और समाप्ति भी सोमवार के दिन ही होगी। इस तरह से इस सावन में कुल 5 सावन सोमवार व्रत पड़ेंगे। श्रावण मास में सावन सोमवार व्रत का सबसे ज्यादा महत्व माना जाता है। शिव पुराण अनुसार जो व्यक्ति विधि विधान सावन सोमवार का व्रत (Sawan Somwar Vrat 2024) रखता है उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं। चलिए जानते हैं 2024 में सावन कब से कब तक रहेगा।
Sawan 2024 Start Date
सावन महीना कब से शुरू है (Sawan 2024 Kab Se Start Hai)
इस साव सावन महीने की शुरुआत 22 जुलाई, सोमवार से हो रही है और इसकी समाप्ति 19 अगस्त, सोमवार के दिन ही होगी। इस बार सावन में पांच सावन सोमवार व्रत पड़ेंगे।
सावन सोमवार 2024 लिस्ट (Sawan Somwar 2024 List)
22 जुलाई, सोमवार - श्रावण का पहला दिन, सावन का पहला सोमवार
29 जुलाई, सोमवार - सावन का दूसरा सोमवार
5 अगस्त, सोमवार - सावन का तीसरा सोमवार
12 अगस्त, सोमवार - सावन का चौथा सोमवार
19 अगस्त, सोमवार - सावन का पांचवा सोमवार
सावन व्रत और पूजा विधि (Sawan 2024 Vrat And Puja Vidhi)
सावन सोमवार व्रत में प्रातः सूर्योदय से पहले जागें और सभी कार्यों से निवृत्त होकर स्नान करें। इसके बाद पूजा स्थल को स्वच्छ कर वहां वेदी स्थापित करें और फिर शिव मंदिर में जाकर शिवलिंग पर दूध और बेलपत्र अर्पित करें। इसके बाद पूरी श्रद्धा के साथ महादेव के व्रत का संकल्प लें। व्रत वाले दिन सुबह-शाम दो बार भगवान शिव की पूजा होती है। पूजा के लिए तिल के तेल का दीपक जलाना सबसे शुभ माना जाता है। शाम की पूजा के समय व्रत कथा भी जरूर पढ़ें। संध्याकाल में पूजा समाप्ति के बाद व्रत खोलें और फिर सामान्य भोजन कर सकते हैं।
