Horoscope Today 13 April 2023: वृषभ, सिंह, तुला इन राशि वालों पर कुबेर देवता की बरसेगी कृपा, होंगे मालामाल

  • Authored by: सुजीत जी महाराजEdited by: लवीना शर्मा
  • Updated Apr 13, 2023, 07:15 AM IST

Horoscope Today 13 April 2023 (आज का राशिफल): आज वृषभ, सिंह और तुला राशि वालों को धन प्राप्ति के प्रबल आसार दिखाई दे रहे हैं। जानिए अन्य राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।

Horoscope Today 13 April 2023 (आज का राशिफल): आज चन्द्रमा धनु राशि में हैं। शनि कुंभ तथा गुरु स्वराशि मीन में हैं। जहां सूर्य भी गोचर कर रहे हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज सिंह व मकर राशि के जातक सफलता की प्राप्ति करेंगे। मेष राशि के टेक्निकल व मैनेजमेंट फील्ड के छात्र नौकरी में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। कर्क राशि के जातक वाहन चलाने के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं...

aaj ka rashifal 13 april 2023

आज का राशिफल 13 अप्रैल 2023

Today Mesh Rashifal 13 April 2023

चन्द्रमा व गुरु व्यवसाय में सफलता देंगे। आज धन का व्यय अधिक रह सकता है। छात्र अपने परफार्मेंस से खुश रहेंगे। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। पीला व लाल रंग शुभ है। तिल का दान करें। सूर्य के द्रव्य गुड़ व गेंहू का दान करें। गाय को पालक खिलाइए।

End of Feed