रमजान 2026 का 7वां रोजा आज, जानिए क्या होता है इस दिन खास और कैसे करें खुदा की इबादत

Ramzan 2026, 7th Roza : 25 फरवरी को रमजान का सातवां रोजा रखा जा रहा है। रमजान महीने का हर दिन अपने में खास होता है। इसी प्रकार आज सातवां रोजा भी खास है। आइए जानते हैं कि सातवां रोजा क्यों खास है और इस दिन अल्लाह की इबादत कैसे करें?

Ramzan 2026, 7th Roza : आज 25 फरवरी 2026 को रमजान का सातवां रोजा रखा जा रहा है। रमजान 2026 की शुरुआत 19 फरवरी से हुई थी और अब रोजेदार एक हफ्ते का सफर पूरा कर चुके हैं। सातवां रोजा इसलिए खास माना जाता है क्योंकि यह इंसान को याद दिलाता है कि वह सिर्फ भूखा-प्यासा नहीं रह रहा, बल्कि धीरे-धीरे खुद को बदलने की प्रक्रिया में है।

7 वां रोजा क्यों खास है

7 वां रोजा क्यों खास है

रमजान का हर दिन अहम है, लेकिन सातवें रोजे तक पहुंचते-पहुंचते रोजेदार का शरीर और मन दोनों इस इबादत के अनुशासन में ढलने लगते हैं। यह वह समय होता है जब इंसान अपने अंदर झांककर देखता है कि उसने कितनी बुराइयों से दूरी बनाई और कितनी नेकियों को अपनाया।

End of Feed