Rama Ekadashi 2023 Puja Vidhi And Muhurat (रमा एकादशी पूजा विधि): रमा एकादशी धनतेरस से एक दिन पहले यानि 9 नवंबर को मनाई जाएगी। इस एकादशी पर महालक्ष्मी के रमा स्वरूप के साथ-साथ भगवान विष्णु के केशव स्वरुप के पूजन का विधान है। मान्यता है इस एकादशी व्रत को करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है। पद्म पुराण अनुसार रमा एकादशी व्रत कामधेनु और चिंतामणि के समान फल देता है। जानिए रमा एकादशी की पूजा विधि और शुभ मुहूर्त।
Rama Ekadashi 2023 Puja Vidhi And Muhurat
Rama Ekadashi 2023 Date And Puja Time (रमा एकादशी 2023 डेट और मुहूर्त)
रमा एकादशी तिथि 8 नवंबर 2023 की सुबह 08:23 से शुरू होगी और इसकी समाप्ति 09 नवंबर 2023 की सुबह 10:41 पर होगी। उदया तिथि के अनुसार रमा एकादशी व्रत 9 नवंबर को रखा जाएगा। वहीं इस व्रत का पारण 10 नवंबर की सुबह 06:39 से 08:50 के बीच किया जाएगा।
Rama Ekadashi Puja Vidhi (रमा एकादशी पूजा विधि)
- रमा एकादशी के दिन सुबह जल्दी उठकर व्रत का संकल्प लें।
- इसके बाद विधि-विधान भगवान विष्णु की पूजा करें।
- पूजन में भगवान विष्णु को धूप, तुलसी के पत्ते, दीप, नैवेद्य, फूल और फल चढ़ाएं।
- रात के समय भगवान विष्णु का भजन-कीर्तन करें।
- रमा एकादशी की व्रत कथा पढ़ें या सुनें।
- एकादशी के अगले दिन द्वादशी पर फिर से पूजन करें।
- इसके बाद जरुरतमंद व्यक्ति या ब्राह्मण को भोजन कराकर दान-दक्षिणा दें।
- अंत में स्वयं भोजन करके अपना व्रत खोलें।
Rama Ekadashi Vrat Ka Mahatva (रमा एकादशी व्रत का महत्व)
पद्म पुराण के अनुसार रमा एकादशी व्रत करने से सभी पाप कर्मों से मुक्ति मिल जाती है और पुण्य प्राप्ति होती है। इस व्रत के प्रभाव से धन-धान्य की कभी कमी नहीं होती। इस एकादशी पर रमा और भगवान विष्णु जी के पूर्णावतार केशव की पूजा करने का विधान है।
