Ram Navami Katha In Hindi: राम नवमी क्यों मनाई जाती है, जानिए इसकी पौराणिक कथा

Ram Navami Kyu Manai Jati Hai: राम नवमी का त्योहार चैत्र शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाया जाता है। पंचांग अनुसार इस बार ये तिथि 17 अप्रैल को पड़ रही है। इस पावन अवसर पर जानिए भगवान राम के जन्म की कथा।

Ram Navami Kyu Manai Jati Hai (राम नवमी क्यों मनाई जाती है): हर साल चैत्र शुक्ल पक्ष के नौवें दिन रामनवमी का त्योहार मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार भगवान श्री राम का जन्म चैत्र शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को हुआ था। इसलिए ही इस दिन महा नवमी के साथ-साथ राम नवमी का त्योहार भी मनाया जाता है। हिंदू धर्म में इस त्योहार का विशेष महत्व माना जाता है। इस दिन भगवान राम की विधि विधान पूजा की जाती है। इसके अलावा श्री राम की कथा भी जरूर सुनी जाती है। यहां देखें रामनवमी की कथा।

Ram Navami Kyu Manai Jati Hai

Ram Navami Kyu Manai Jati Hai

राम नवमी की कथा (Ram Navami Kyu Manai Jati Hai)

पौराणिक कथाओं अनुसार महाराज दशरथ को पुत्र की प्राप्ति नहीं हो रही थी। तब उन्होंने अपने गुरु महर्षि वशिष्ठ की मदद मांगी। तब महर्षि जी के कहने पर उन्होंने पुत्र प्राप्ति के लिए यज्ञ का आयोजन किया। इस यज्ञ से पहले महाराज दशरथ ने श्यामकर्ण घोड़े को चतुरंगिणी सेना के साथ छोड़ने का आदेश जारी किया। महाराज दशरथ ने इस यज्ञ के लिए सभी प्रतापी मुनियों को आमंत्रित किया। जिस दिन इस महान यज्ञ का शुभारंभ होना था उस दिन गुरु वशिष्ठ के साथ महाराज दशरथ के प्रिय मित्र अंग प्रदेश के अधिपति लोभपाद के दामाद ऋंग ऋषि और अन्य आगंतुक भी यज्ञ मंडप पर पहुंचे थे। सभी के समक्ष युद्ध का शुभारंभ हुआ।

End of Feed