Ram Navami Puja Samagri: राम नवमी पूजा में राम दरबार की फोटो, रौली, मौली, चंदन समेत इन चीजों की पड़ेगी जरूरत

Ram Navami Puja Samagri: चैत्र शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि में राम नवमी मनाई जाती है। जिसे दुर्गा नवमी भी कहते हैं। जानिए राम नवमी की पूजा में क्या-क्या सामग्री लगेगी।

Ram Navami Puja Samagri (राम नवमी पूजा सामग्री लिस्ट pdf): राम नवमी का त्योहार इस साल 17 अप्रैल को मनाया जाएगा। इस दिन भक्तगण मां दुर्गा के साथ-साथ भगवान राम की भी पूजा करते हैं। इसके अलावा राम नवमी पर हवन पूजा (Hawan Puja) और कन्या पूजन (Kanya Pujan) का भी विशेष महत्व माना जाता है। कन्या पूजन में भक्त नौ कन्याओं को घर में बुलाकर उन्हें हलवा पूरी, खीर और फल-मिठाइयां खिलाते हैं और उनका आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। यहां हम आपको बताएंगे नवमी पूजा में किन-किन सामग्रियों की जरूरत पड़ती है। यहां चेक करें पूरी लिस्ट।

ram navami puja samagri

Ram Navami Puja Samagri List

राम नवमी पूजा सामग्री (Ram Navami Puja Samagri List)

  • राम दरबार की तस्वीर
  • रौली
  • मौली
  • चंदन
  • श्रीराम की पीतल या चांदी की मूर्ति
  • अभिषेक के लिए दूध
  • दही
  • शहद
  • शक्कर
  • गंगाजल
  • अक्षत
  • कपूर
  • फूल
  • सुंदरकांड या रामायण की पुस्तक
  • पान
  • लौंग
  • इलायची
  • अबीर
  • गुलाल
  • ध्वजा
  • केसर
  • पंचमेवा
  • पांच फल
  • हल्दी
  • इत्र
  • माला
  • सिंदूर
  • मिठाई
  • पीला वस्त्र
  • धूप
  • दीप
  • तुलसी दल

नवरात्रि कन्या पूजन सामग्री (Navratri Kanya Pujan Samagri)

  • साफ जल
  • साफ कपड़ा
  • रोली
  • कलावा
  • चावल
  • फूल
  • चुन्‍नी

रामनवमी हवन सामग्री (Ram Navami Hawan Samagri)

आम की लकड़ी व पल्लव, मुलैठी की जड़, अश्वगंधा ब्राह्मी, कपूर, गाय का घी, पीपल का तना व छाल, बेल, नीम, पलाश व गूलड़ की छाल, चन्दन की लकड़ी, गुग्गल, लोबान, नवग्रह की लकड़ी, शक्कर, पंचमेवा, तिल,चावल, लौंग व इलायची, सूखा नाड़ियल का गोला और जौ।

End of Feed