Ram Navami Live Darshan Ayodhya (अयोध्या राम मंदिर लाइव दर्शन, सूर्य तिलक की टाइमिंग): अयोध्या में इस साल की राम नवमी बेहद खास रहेगी। क्योंकि अयोध्या के इस अलौकिक राम मंदिर में पहली बार राम नवमी का उत्सव मनाया जाएगा। जिसकी खास तैयारियां की गई हैं। दोपहर 12 बजे के करीब रामलला की प्रतिमा का सूर्याभिषेक किया जाएगा। जिसका अद्भुत नजारा पूरा देश देखेगा। राम भक्त अपने अराध्य के दिव्य दर्शन करने के लिए बड़े उत्साहित हैं। बता दें 17 अप्रैल 2024 की दोपहर 12 बजकर 16 मिनट के करीब भगवान राम की मूर्ति का सूर्य तिलक होगा।
Surya Tilak Photo Hd
भगवान राम के सूर्य तिलक का सीधा प्रसारण किया जाएगा। ऐसे में राम भक्त बड़ी ही आसानी से अपने टीवी और फोन के जरिए सूर्य तिलक का खूबसूरत नजारा देख सकेंगे। बता दें श्रीराम जन्मोत्सव का प्रसारण अयोध्या में लगभग 100 बड़ी एलईडी स्क्रीन के माध्यम से किया जा रहा है।
Surya Tilak Live Video
सूर्य तिलक कैसे किया जाएगा (Kab Hoga Ram lala Surya Tilak)
भगवान राम का जन्म चैत्र शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को अभिजीत मुहूर्त में दिन के करीब 12 बजे हुआ था। इसलिए ही रामलला की प्रतिमा का सूर्य तिलक (Ram lala Surya Tilak Time) करने के लिए ये समय चुना गया है। सूर्य अभिषेक करने के लिए मन्दिर के सबसे ऊपरी तल पर लगे दर्पण पर ठीक 12 बजे सूर्य की किरणें पड़ेंगी। इस दर्पण से किरणें फिर 90 अंश डिग्री पर परावर्तित होकर पीतल के पाइप में जाएंगी। फिर सूर्य किरणें लम्बवत नीचे की तरफ मुड़ेंगी। किरणों को इस मार्ग पर एक के बाद एक 03 लेंस से होकर गुजरना होगा। पाइप के दूसरे छोर पर एक और दर्पण है। किरणे इस दर्पण पर आपतित होंगी और फिर से ये 90 अंश पर टर्न होंगी और सीधे राम लला के मस्तक पर पड़ेंगी। इस तरह से भगवान राम का सूर्य तिलक होगा।
