Ram Navami In Ayodhya Mandir, Surya Tilak Photo: राम नवमी का त्योहार भगवान राम के जन्म की खुशी में मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार चैत्र शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को अभिजित मुहूर्त में अयोध्या नगरी में भगवान राम का जन्म हुआ था। इसलिए ही इस त्योहार की खास रौनक भगवान राम की जन्मभूमि अयोध्या में देखने को मिलती है। राम नवमी के पावन पर्व को मनाने के लिए अयोध्या राम मंदिर सजकर तैयार हो गया है। अब सभी को इंताजर है 17 अप्रैल यानी राम नवमी के दिन का जब दोपहर 12 बजे के करीब रामलला की प्रतिमा का सूर्याभिषेक किया जाएगा। यहां देखें अयोध्या राम मंदिर और सूर्याभिषेक की फोटो।
Ram Navami Ayodhya Ram Mandir
Ram Navami In Ayodhya Ram Mandir (अयोध्या राम मंदिर राम नवमी)
बता दें अयोध्या राम मंदिर में 16 अप्रैल से 18 अप्रैल तक सभी प्रकार के विशिष्ट पास की बुकिंग रद्द की जा चुकी है। अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट ने श्रद्धालुओं से 19 अप्रैल के बाद ही अयोध्या पधारने की अपील की है।
Ayodhya Ram Mandir Surya Tilak Photo (अयोध्या राम मंदिर सूर्य तिलक फोटो)
बता दें सूर्य तिलक का खूबसूरत नजारा पूरे 4 मिनट तक देखने को मिलेगा।
जिस समय श्रद्धालु राम नवमी की पूजा कर रहे होंगे उस समय वे अपने प्रभु के दिव्य दर्शन कर सकेंगे। क्योंकि अयोध्या राम मंदिर में रामलला की प्रतिमा का सूर्याभिषेक इस तरह से होगा कि मानों रामलला स्वयं साक्षात दर्शन दे रहे हों।
Ayodhya Ram Navami Latest Photo
Ram Lalla Photo (राम जी की फोटो)
राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव ने लोगों से अपील की है कि रामलला के जन्मोत्सव के मौके पर मोबाइल लेकर ना आए।
बता दें श्री राम जन्मोत्सव का प्रसारण अयोध्या नगरी में लगभग 100 बड़ी एलईडी स्क्रीन के माध्यम से किया जाएगा। इसके अलावा सोशल मीडिया अकाउंट्स पर भी इसका लाइव प्रसारण होगा।
