Ram Navami 2024 Date (राम नवमी 2024): सनातन धर्म में रामनवमी के त्योहार का विशेष महत्व माना जाता है। जो हर साल चैत्र शुक्ल पक्ष के नौवें दिन यानी नवरात्रि की नवमी तिथि को मनाया जाता है। इस साल राम नवमी का पावन त्योहार 17 अप्रैल को मनाया जाएगा। इस दिन भक्तगण रामायण का पाठ कराते हैं। इसके अलावा भजन-कीर्तन का भी आयोजन होता है। इस दिन रामलला की मूर्ति को पालने में झुलाया जाता है। जानिए राम नवमी पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व।
Ram Navami 2024 Date
राम नवमी 2024 तिथि व मुहूर्त (Ram Navami 2024 Date And Time)
- राम नवमी 17 अप्रैल 2024, बुधवार को मनाई जाएगी।
- राम नवमी पूजा का मुहूर्त सुबह 11 बजकर 03 मिनट से 01 बजकर 38 मिनट तक रहेगा।
- राम नवमी तिथि का प्रारम्भ 16 अप्रैल 2024 की दोपहर 01 बजकर 23 मिनट से होगा।
- राम नवमी तिथि की समाप्ति 17 अप्रैल 2024 ती दोपहर 03 बजकर 14 मिनट पर होगी।
राम नवमी की पूजा विधि (Ram Navami Puja Vidhi)
1. सबसे पहले स्नान करके पूजा स्थल पर पूजा की सामग्री रखें।
2. इस बात का ध्यान रखें कि पूजा में तुलसी पत्ता और कमल का फूल जरूर होना चाहिए।
3. उसके बाद षोडशोपचार पूजा करें।
4. प्रसाद रूप में खीर चढ़ाएं।
5. इस तरह पूजा के बाद घर की सबसे छोटी महिला सभी लोगों के माथे पर तिलक जरूर लगाए।
रामनवमी का त्योहार कैसे मनाया जाता है (How To Celebrate Ram Navami)
रामनवमी के दिन भक्तगण रामायण का पाठ करवाते हैं। इस दिन रामरक्षा स्त्रोत पढ़ना भी शुभ माना जाता है। कई जगह रामनवमी के दिन भजन-कीर्तन का भी आयोजन किया जाता है। इस दिन भगवान राम की मूर्ति को फूलों से सजाया जाता है। साथ ही राम जी की मूर्ति को झूला झुलाने की भी परंपरा है।
